
Chaibasa: जिले के चक्रधरपुर प्रखंड में इन दिनों ग्रीन कार्डधारियों को पिछले 6 माह से राशन नहीं मिलने के कारण कार्डधारियों में सरकार के प्रति काफी नाराजगी है. कार्डधारियों को राशन नहीं मिलने के कारण शुक्रवार को चक्रधरपुर शहर के आसनतलिया राखा स्थित पूर्व विधायक शशिभूषण सामड के आवासीय कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने शिकायत किया. ग्रामीणों ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रीन कार्ड बनाया गया था. लेकिन ग्रीन कार्डधारियों को एक से दो माह ही राशन देकर बंद कर दिया गया है. पिछले 6 माह से राशन नहीं मिलने के कारण ग्रीन कार्डधारी भूखे मर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा: नौकरी की लालच में पति की हत्या करने वाली पत्नी को मिली आजीवन कारावास की सजा
ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने कहा कि सरकार की लापहरवारी के कारण ग्रीन कार्डधारियों को राशन नहीं मिल रहा है. सरकार गरीबों को ग्रीन कार्डधारियों का पीएच कार्ड में बदल कर प्रत्येक माह राशन दे. क्योंकि गरीबों को दो वक्त की रोटी के लिए अभी सोचना पड़ रहा है। सरकार गरीब विरोधी है, इसलिए तरह-तरह का नियम लागू कर रहा है अगर इसका समाधान नहीं होता है तो इस मामले को लेकर उपायुक्त से भी शिकायत किया जाएगा. जरूरत पड़े तो कार्डधारी एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रखंड कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा.इस मौके पर गणेश तांती, श्रीबत सारंगी, दीपक प्रधान, शंकर तांती समेत अन्य मौजूद थे.




