
Ranchi : रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए शालीमार-सर एम विश्वेश्वरया टर्मिनल, बेंगलुरु के बीच वन वे (एक तरफा) स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन वाया रांची होकर चलेगी. जिससे कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो. ट्रेन संख्या 08863 शालीमार-सर एम विश्वेश्वरया टर्मिनल, बेंगलुरु वन वे (एक तरफा) स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) 13/01/2023 शुक्रवार को शालीमार से प्रस्थान करेगी. ट्रेन का शालीमार प्रस्थान शुक्रवार 18:30 बजे, टाटानगर आगमन 22:30 बजे प्रस्थान 22:35 बजे, मुरी आगमन 02:08 बजे प्रस्थान 02:10 बजे, रांची आगमन 03:40 बजे प्रस्थान 04:00 बजे, हटिया आगमन 04:20 बजे प्रस्थान 04:30 बजे, राउरकेला आगमन 07:40 बजे प्रस्थान 07:45 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 09:45 बजे प्रस्थान 09:50 बजे, संबलपुर आगमन 10:45 बजे प्रस्थान 10:55 बजे, रायगड़ा आगमन 17:10 बजे प्रस्थान 17:15 बजे, विजयवाड़ा आगमन 03:45 बजे प्रस्थान 04:00 बजे, काटपाडी आगमन 15:15 बजे प्रस्थान 15:35 बजे, जोलारपेट आगमन 17:00 बजे प्रस्थान 17:05 बजे एवं सर एम. विश्वेश्वरया टर्मिनल, बेंगलुरु आगमन (रविवार) 20:00 बजे होगा. इस ट्रेन में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 2 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 15 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 3 कोच, वातानुकूलित 2 टियर के 2 कोच समेत कुल 24 कोच होंगे.
इसे भी पढ़ें: निजी खदानों के बदं होने से उद्योगों के सामने संकट, पश्चिमी सिंहभूम के अयस्क की मांग अधिक




