Corona_Updates

आजमगढ़ में क्वांटेराइन सेंटर में तैनात सफाई कर्मचारियों को दी सूखी पूड़ी, जिलाधिकारी ने मांगा स्पष्टीकरण

Ajamgarh :  आजमगढ़ स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संकट के दौरान मरीजों की देखभाल करने वाले कर्मचारियों को खाने के लिए कथित तौर पर सूखी पूड़ी देने का मामला सामने आया है.

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी एनपी सिंह ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा है. साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में एक टीम का गठन भी किया है.

इसे भी पढ़ेंः लॉकडाउन में निकल गया आइसक्रीम उद्योग का ‘पीक सीजन’, भारी नुकसान के कारण 300 कारखाने बंद हो सकते हैं   

जिले के चक्रपानपुर स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में कोरोना वायरस के मरीजों की देखरेख के लिए ड्यूटी पर काफी संख्या में संविदा सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया है. इन सफाईकर्मियों को सुरक्षा की दृष्टि से बारी-बारी से मेडिकल कालेज के ही दूसरे हिस्से में पृथक किया गया है.

मेडिकल कालेज प्रशासन ने मेडिकल कालेज में पृथक किए गए कर्मचारियों के लिए खाने पीने का इंतजाम किया है लेकिन खाने के नाम पर कर्मचारियों को सूखी पूड़ी दी जा रही है. इससे परेशान सफाई कर्मचारियों ने करीब सात मिनट का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया.

इसे भी पढ़ेंः सोमवार की दोपहर 33 करोड़ स्टूडेंट्स से HRD मंत्री रमेश पोखरियाल करेंगे सीधा संवाद

इस वीडियों में कर्मचारी आरोप लगा रहे है कि उन्हें नाश्ते में केवल सूखी पूड़ियां दी जा रही हैं. वे पैकेट खोलकर इसे दिखा भी रहे है और अंत में उसे कूडेदान में डाल रहे हैं.

जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है. इस मामले में मेडिकल कालेज से स्पष्टीकरण मांगा गया है. इसके साथ ही जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में एक टीम का गठन कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ेंः कोरोना वायरस : आगरा देश का वुहान बन सकता है : मेयर ने योगी से मदद की लगायी गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button