
Ranchi : नामकुम थाना क्षेत्र में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है. मृतका का नाम रश्मि कच्छप है. मृतका की बड़ी बहन रेनू तिग्गा ने नामकुम थाने में अपने बहनोई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में मछली पकड़ने गये चार युवकों की डूबने से मौत, 5 की बची जान
पुलिस की पूछताछ में आरोपी बोआस कच्छप ने दुपट्टा से गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या किए जाने की बात को स्वीकार किया है. आरोपी पति ने पुलिस की पूछताछ में यह भी बताया है कि उसकी पत्नी अक्सर पैसे की डिमांड कर दी थी. लेकिन पैसा नहीं रहने की वजह से वह अपनी पत्नी को पैसे नहीं दे पाता था. इस बात को लेकर अक्सर पति पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था. उसने बताया कि रोज-रोज के इस झगड़े से वह तंग आ चुका था.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया. दर्ज प्राथमिकी में मृतका की बहन रेनू तिग्गा ने बताया है कि वर्ष 2014 में रश्मि की शादी नामकुम निवासी बोआस कच्छप के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद से ही आरोपी पति अत्यधिक शराब का सेवन करने लगा था. शराब पीने से मना करने पर वह पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करता था और अपनी दो बच्चियों का भरण-पोषण भी नहीं कर पाता था.




