
Raipur : रायपुर रेलवे स्टेशन में सुबह करीब साढ़े 6 बजे ब्लॉस्ट हुआ है. जानकारी के अनुसार ब्लॉस्ट में सीआरपीएफ के 6 जवान घायल हुए हैं.सीआरपीएफ की 211 बटालियन के जवान स्पेशल ट्रेन से जम्मू जा रहे थे.
जानकारी के अनुसार डेटोनेटर एक बोगी से दूसरी बोगी लेकर जाया जा रहा था. तभी ग्रेनेड डमी कारतूस बॉक्स में रखा सामान ट्रेन की बोगी में रखते ही फट गया. ट्रेन में हुए इस धमाके में 6 जवान घायल हो गए. उनमें चवन विकास लक्ष्मण, रमेश लाल, रविंद्र कर, सुशील, दिनेश कुमार पैकरा और विकास चौहान शामिल हैं. हवालदार विकास चौहान को ज्यादा चोटे आने से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.




