
Chatra: ड्रग इंस्पेक्टर कैलाश मुंडा मंगलवार को रेड क्रॉस पहुंचे. इस क्रम में उन्होंने ब्लड बैंक का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में वे मुख्य रूप से ब्लड बैंक में उपलब्ध उपकरणों से लेकर ब्लड बैंक के सफल संचालन में उपयोग किए जाने वाले सभी तकनीकी व गैर तकनीकी सामग्रियों की जांच की. इतना ही नहीं ड्रग इंस्पेक्टर ने रक्त कलेक्शन से लेकर रक्त वितरण पंजी की भी गहनता पूर्वक जांच की. जांच के क्रम में सभी कुछ सही पाया गया. परंतु रक्त केंद्र के गाइड लाइन के अनुसार उन्होंने रेड क्रास भवन में कम से कम 3 एयर कंडीशनड लगाने का सुझाव दिया. इसके अलावा उन्होंने साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने का भी सुझाव दिया. मौके पर रेड क्रॉस के सचिव राजकुमार अग्रवाल, मेडिकल इंचार्ज डॉ विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष स्नेह राज, ड्रग इंस्पेक्टर कार्यालय के सहायक वारिश हसन सहित रेड क्रॉस कार्यालय के सभी कर्मी व सदस्य उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: चतरा में निर्माणाधीन गेरूवा पुल में अपराधियों ने की फायरिंग, कर्मियों में दहशत




