
Ranchi: झारखंड राज्य में नियुक्तियों में महिलाओं के लिए पद आरक्षित करने की प्रक्रिया में पहला कदम बढ़ाया जा चुका है. राज्य की नियुक्तियों में झारखंड की महिलाओं को लगभग 35 फीसदी आरक्षण दिया जा सकता है.
इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक एंव राजभाषा विभाग ड्राफ्ट तैयार करेगी. इसे तैयार करने से पहले अधिकारियों की एक टीम विभिन्न प्रदेशों की नियुक्ति नियमावली का अध्ययन करेगी, जिसके बाद सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया जायेगा.
ड्राफ्ट तैयार हो जाने के बाद कैबिनेट इसपर फैसला लेगी. झामुमो ने चुनाव के दौरान ही महिलाओं को सशक्त करने को लेकर कई वादे किये थे, जिसमें महिलाओं के योग्य रिक्तियों में आरक्षण दिया जायेगा.
इससे पहले बिहार की विभिन्न रिक्तियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है. वहीं मध्यप्रदेश के शिक्षा विभाग में 50 फीसदी और आरपीएफ की बहाली में भी रेल मंत्रालय 50 फीसदी आरक्षण दे रहा है.
इसे भी पढ़ें : #GARHWA: मझिआंव के बाद अब कांडी आवासीय विद्यालय की छात्रा हुई गर्भवती, जांच शुरू
अलग से तय किया जायेंगे बहाली रोस्टर और आरक्षण प्रक्रिया
बहाली रोस्टर और आरक्षण की प्रक्रिया अलग से तय किये जायेंगे. महिला कोटे की सीटों पर उम्मीदवार कम पड़े तो उन सीटों पर उसी कोटे के पुरुष की बहाली होगी. आरक्षण हर वर्ग की महिलाओं को मिलेगा.
हालांकि, आरक्षण नियम हर वर्ग में पहले से लागू आरक्षण के तहत दिया जायेगा. पुलिस में महिलाओं को अब तक 35 प्रतिशत आरक्षण मिला रहा था.
इसे भी पढ़ें : IAS सुनील बर्णवालः सरों पर ताज रक्खे थे, क़दम पर तख़्त रक्खा था, वो कैसा वक़्त था मुट्ठी में सारा वक़्त रक्खा था
बिहार में भी मिल रहा 35 फीसदी आरक्षण
अब बिहार सरकार की ओर से महिलाओं को एक नया तौहफा मिल गया है. सभी नौकरियों में अब महिलाओं के लिए 35 फीसदी सीटें आरक्षित की गयी है.
बिहार में पिछड़ी जाति की महिलाओं को अलग से 3 फीसदी आरक्षण भी दिया जाता है. कुल मिलाकर बिहार में 36.95 आरक्षण का लाभ मिलता है.
इसे भी पढ़ें : #Aadhaar लिंक न होने की वजह से एक साल से बंद है राशन, आवेदन देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई




