
Latehar: लातेहार के बरवाडीह के उकामार की वृद्ध बेसहारा विपती देवी (70) का राशन एक साल से बंद है क्योंकि अंगूठे का निशान एक्सेप्ट नहीं कर रहा है.
राशन कार्ड में सिर्फ पति बिगन राम का नाम आधार से जुड़ा था लेकिन दिसम्बर 2018 में पति की मौत के बाद उनका राशन बंद हो गया.
इस संबंध में सहायता केंद्र द्वारा एक साल पहले फरवरी 2019 में प्रखण्ड कार्यालय को शिकायत दी गयी थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई.
इसे भी पढ़ें : #Palamu: मेदिनीनगर में भी बनेगा शाहीनबाग, सीएए-एनआरसी के खिलाफ महिलाएं हुई गोलबंद
लातेहार गयी तो मिला सिर्फ आश्वासन
विपती देवी का कहना है कि डीलर के पास गयी तो डीलर ने उन्हें लातेहार जाकर राशन कार्ड से आधार लिंक कराने को कहा.
लातेहार में उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया गया कि राशन मिलेगा, लेकिन एक साल बाद भी उनको न तो राशन मिल रहा है न राशन कार्ड से आधार लिंक ही हुआ है.
राशन देने का है प्रावधान
इसे भी पढ़ें : 14 फरवरी के बाद JSSC शुरू करेगा सीजीएल व हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया
ज्ञातव्य हो कि झारखंड में लगातार भूख से कई मौतों के बाद यह प्रावधान किया गया था कि मशीन में अंगूठा नहीं काम करने पर भी कार्डधारी को अपवाद रजिस्टर से राशन देना है. बावजूद इसके विपती देवी का राशन एक साल से बंद है.
विपती बेसहारा हैं घर में सिर्फ एक विधवा बेटी और नतिनी है. घर में कमाने वाला कोई भी सदस्य नहीं है. इनको विधवा पेंशन भी नहीं मिल रहा है.
इस सम्बंध में शिकायत को प्रखण्ड कार्यालय व ट्वीटर के माध्यम से मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन को भेजा गया है. लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
इसे भी पढ़ें : #JPSC अपने ही कैलेंडर को लागू करने में रहा फेल, तय तारीख से हट कर ले रहा साक्षात्कार और परीक्षा




