JamshedpurJharkhand

आदित्यपुर 111 सेव लाइफ नर्सिंग होम के डॉ रक्षित आनंद रांची से गिरफ्तार

Jamshedpur : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित 111 से सेव लाइफ़ नर्सिंग होम मामले में फरार डॉक्टर रक्षित आनंद को रविवार को रांची के रिम्स के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी सरायकेला खरसावां जिले के एसएसपी द्वारा गठित स्पेशल टास्क फोर्स ने की है. हालांकि अब तक सरायकेला पुलिस ने डॉ रक्षित आनंद की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों की माने तो मामले की जांच में जुटी सरायकेला खरसावां जिला पुलिस के कप्तान आनंद प्रकाश को गुप्त जानकारी मिली कि डॉ रक्षित आनंद रांची में छिपे है. उसके बाद पुलिस कप्तान ने एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया. पुलिस केे उसी स्पेशल टास्क फोर्स में रांची के रिम्स के पास छापेमारी कर डॉ रक्षित आनंद को गिरफ्तार कर लिया है.

यहां बता देने कि कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर के दौरान 111 सेव लाइफ अस्पताल के प्रबंधक डॉ ओपी आनंद, उनकी पत्नी सरिता आनंद एवं डॉक्टर रक्षित आनंद पर आदित्यपुर स्थित रैन बसेरा निवासी सुनील कुमार झा के इलाज में लापरवाही बरतने और जबरन धन दोहन एवं बदसलूकी का मामला सामने आया था, जिसे लेकर स्वर्गीय सुनील झा की बेटी ज्योत्सना झा एवं निधि झा ने आरआईटी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उस मामले में डॉक्टर ओपी आनंद को करीब तीन महीने पहले गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मेंं भेजा जा चुका है. आगे मामले की जांच में जुटी पुलिस को दो अन्य आरोपी डॉक्टर रक्षित आनंद एवं डॉक्टर ओपी आनंद की पत्नी सरिता आनंद की तलाश थी. इस बीच पुलिस ने डॉ रक्षित आनंद को भी गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस को डॉक्टर सरिता आनंद की तलाश है. मामला तब और तूल पकड़ लिया था जब डॉक्टर ओपी आनंद ने स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ विवादित बयान दिया था. हालांकि उस बयान के सार्वजनिक होने केे बाद डॉक्टर ओपी आनंद ने स्वास्थ्य मंत्रीी से माफी भी मांगी थी .बावजूद इसके स्वर्गीय सुनील झा की बेटियों ने डॉक्टर ओपी आनंद डॉक्टर रक्षित आनंद और डॉक्टर सरिता आनंद पर जो आरोप लगाया था, वह जांच में पुलिस ने सही पाया. इसके अलावा पुलिस और प्रशासनिक जांच में कोरोना काल में अस्पताल में कई खामियां पाई गई थी. उसी के आलोक में अस्पताल को सील करते हुए आगे की कार्रवाई की गई थी, तब से यह मामला सुर्खियों में रहा है.

Related Articles

Back to top button