
Divy Khare
Bokaro: झारखंड के मशहूर दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), बोकारो ने कोरोना वायरस COVID-19 से बचाव और इससे संबंधित बच्चों की सुरक्षा को लेकर अनिश्चितकाल के लिए कक्षाएं बंद रखने की घोषणा कर दी है.
हालांकि बोकारो या झारखंड के किसी अन्य जिले में अभी तक कोरोनावायरस का कोई भी मरीज पाया नहीं गया है, फिर भी बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीपीएस बोकारो ने यह कदम उठाया है.
डीपीएस, बोकारो झारखंड का पहला ऐसा स्कूल है जिसने कोरोनावायरस को लेकर स्कूल बंद करने की घोषणा की है.
डीपीएस में पढ़ने वाले सभी बच्चों के पेरेंट्स के मोबाइल पर शाम करीब 4:30 बजे स्कूल मैनेजमेंट द्वारा इस संबंध में मैसेज कर दिया गया है.
मैसेज में अभिभावकों को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि “क्लासेस 11.03.2020 से अगली सूचना तक बंद रहेंगी.”.
कोरोना वायरस COVID-19 से बचाव और इसे फैलने से रोकने के लिए डीपीएस, बोकारो ने यह फैसला लिया है.
इसे भी पढ़ें : पलामू: 20 साल से फूस की झोपड़ी में रह रहा मुसहर परिवार, सभी सरकारी लाभ से वंचित
बोकारो में कोरोना का कोई केस नहीं
बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 31 हो गयी है. सबसे पहले केरल में 3 मरीज पाये गये थे, जिनका अस्पताल में सफलतापूर्वक इलाज करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है.
डीपीएस बोकारो के प्राचार्य एएस गंगवार ने कहा कि कोरोना वायरस के बचाव से संबंधित कई पेरेंट्स ने स्कूल बंद करने का अनुरोध किया है. हम लोगों ने एहतियात बरतते हुए स्कूल को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया है.
गंगवार ने शनिवार को स्कूल में आयोजित होली मिलन समारोह में कोरोना वायरस पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए शिक्षकों-कर्मचारियों से कहा कि वे सतर्क रहें और सुरक्षित रहने के लिए एहतियाती उपाय करें.
इसे भी पढ़ें : आयुर्वेद और योग में है कोरोना का इलाज, हवा से नहीं फैलता इसलिए मास्क पहनना जरूरी नहीं : रामदेव
बताये गये सुरक्षा के उपाय
डीपीएस बोकारो के शिक्षकों ने स्टूडेंट्स को सेफ्टी टिप्स बताये. डीपीएस बोकारो जूनियर सेक्शन के शिक्षक सौरभ चटर्जी ने बड़े ही सरलता के साथ छोटे-छोटे बच्चों को हाथ धोने और सेनीटाइजर यूज़ करने के तरीके के बारे में बताया है जिससे सर्दी, खांसी और अन्य तरीके के सीजनल बीमारियों से बच्चों को बचाया जा सके. बच्चों के पेरेंट्स ने इसे काफी सराहा.
बोकारो उपायुक्त मुकेश कुमार के अनुसार कोरोना वायरस का कोई भी मरीज बोकारो में नहीं पाया गया है. कोरोना वायरस को लेकर इतना पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है.
इस मौसम में सीजनल बीमारियों से भी बचने के लिए एहतियात बरतना चाहिए. हाथ धोयें, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें, छींकते-खांसते समय रुमाल का इस्तेमाल करें, पर पैनिक ना हों ना ही अफवाहों पर ध्यान दें.
इसे भी पढ़ें : #Dhanbad: यौन शोषण केस में MLA ढुल्लू महतो को नहीं मिली अग्रिम जमानत,पड़ोसी से मारपीट मामले में राहत




