Chaibasa

Chaibasa: अंजेदबेड़ा में हर्षोल्लास से मनेगा मागे परब, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन को पुलिस ने दिलाया भरोसा

Chaibasa: अंजेदबेड़ा गांव के ग्रामीणों के लिए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला संयोजक शिवकर बोयपाई, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीत शर्मा, झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव रंजन बोयपाई एवं विवेक विशाल प्रधान ने मुफ्फसिल थाना प्रभारी पवन पाठक से मुलाकात कर ग्रामीणों को भयमुक्त वातावरण में माघे पर्व मनाने देने के लिए संवाद किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हर परिस्थिति में आगे भी गाँव की जनता – प्रशासन संवाद प्रक्रिया को सरल बनाने की पहल हो, जिस पर मुफस्सिल थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी ग्रामीण को परेशान करना हमारा उद्देश्य नहीं और मैं आश्वस्त करता हूँ कि कोई भी बेकसूर को परेशान प्रशासन द्वारा नहीं किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Chaibasa: पत्नी के हत्यारे पति को मिली आजीवन कारावास की सजा, 10 हजार रुपए का लगा जुर्माना

मानवाधिकार कार्यकर्ता बसंत महतो झारखंड प्रदेश के निदेशक नियुक्त

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन ने बसंत महतो को मंगलवार को जन कल्याणकारी कार्यों में सक्रिय रहने तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर लड़ाई जारी रखने, उनके काम करने के तरीके, राष्ट्र एवं संगठन के प्रति उनके समर्पण भावना, उत्तम नेतृत्व क्षमता और पिछले नियुक्ति के कार्यानुभव के आधार पर पदोन्नति करते हुए यूथ सेल, झारखंड राज्य का डायरेक्टर (निदेशक) नियुक्त किया है. इससे पहले वे झारखंड राज्य के स्टेट जनरल सेक्रेटरी (राज्य महासचिव), युथ सेल के पद पर कार्यरत थे. ईमानदारी,मेहनत,विनम्रता और सादगी पूर्वक जीवन जीने के कारण युवा इनसे काफी प्रेरित हुए हैं। पदोन्नति के बाद बसंत महतो ने स्पष्ट किया है कि सरकारी एजेंसियों के साथ सामंजस्य स्थापित करके केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के धरातल पर सफल क्रियान्वयन,भ्रष्टाचार पर रोकथाम तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए झारखंड में सक्रिय युवाओं को संगठित करना मेरी प्राथमिकता है ताकि भ्रष्टाचार के रोकथाम और जनकल्याणकारी कार्यों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके.

Related Articles

Back to top button