Jamshedpur

ग्रामीणों को राशन नहीं मिलने पर एमओ के पास पहुंचे जिला पार्षद

Ghatshila : कापागोड़ा, कीताडीह एवं भादुडीह के दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को एमओ से मिलकर राशन नहीं मिलने की शिकायत की. पूर्व जिला पार्षद राजू कर्मकार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हो-हंगामा भी किया. पूर्व पार्षद राजू ने कहा कि ग्रामीणों को लंबे समय से सही से राशन नहीं मिल रहा है. कभी थम्ब की समस्या हो रही है तो कभी राशन नहीं उठा पाने समेत अन्य समस्याएं उत्पन्न हो रही है. एक जगह स्थिर रूप से राशन नहीं मिलने के कारण लाभुकों को काफी परेशानी हो रही है. एमओ ने सभी समस्याओं को जल्द दूर करने का भरोसा दिया है.

ये थे मौजूद

मौके पर कमल टुडू, दीपक मार्डी, बबलू सोरेन, सोमनाथ मुर्मू, गोपाल मार्डी, सुकू सोरेन, लखन टुडू, चंपई टुडू, फुलमनी टुडू, सीता टुडू, गुलापी सोरेन आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- घाटशिला के पूर्व नगर संघ चालक श्रीराम शर्मा का निधन

Related Articles

Back to top button