
Hazaribagh : सदर थाना क्षेत्र के रामनगर में एक घर में गैस चूल्हा जलाने के क्रम में लापरवाही से आग लग गयी. आग रामनगर निवासी आशुतोष पांडेय के घर में लगी हैं. अचानक आग लग जाने से घर के मालिक और मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. मौके पर पहूंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया.
इसे भी पढ़ें :झारखंड में नौकरी देने वाले 616 इंप्लॉयर, पाने वालों की संख्या 54313
बताया गया हैं कि घर में गैस चूल्हा जलाने के समय गृहणी द्वारा लापरवाही से आग लगी हैं. जिसमें सभी सामान जलकर खाक हो गये हैं. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग ज्यादा ही भड़क गयी.
वहीं दमकल को भी फोन किया गया. फ़ोन करने के 50 मिनट के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहूंची. हालांकि दमकल की गाड़ी ने ही आग पर काबू पाया. बताया जाता है कि उस घर में 2 घंटे पूर्व ही एक नया किराएदार शिफ्ट हुआ था. जिसके बाद यह घटना घटी है. अब तक कितने का नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
इसे भी पढ़ें :पलामू: पांकी में मवेशी से भरे सात ट्रक जब्त, कई मवेशी मिले मृत




