Chaibasa

चाईबासा में सभी पीडीएस,राशन दुकानदारों को डिजिटल सशक्तिकरण को लेकर दिया गया डिजिटल प्रशिक्षण

Chaibasa: खाद्य आपूर्ति मंत्रालय भारत सरकार एवं झारखंड सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों के पीडीएस डीलरों को डिजीटल सशक्तिकरण हेतु मिनिस्ट्री ऑफ आई.टी की इकाई सीएससी ई गवर्नेंस द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला मंगलवार को पिल्लई हॉल में हुई. जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर की अध्यक्षता में जिले के सभी पीडीएस डीलर को सीएससी से जुड़कर राज्य एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं का डिजीटल सर्विस प्रदान करने हेतु जानकारी दी गई. एकदिवसीय प्रशिक्षण में सीएससी स्टेट के डीजीएम एस एम आलम ,स्टेट मैनेजर मोहम्मद वसीम ,ग्रामीण ई स्टोर के मैनेजर असर इमाम, डीजीपे सर्विस के मैनेजर सोनेलाल साह सहित जिले के सीएससी प्रबंधक उमेश अग्रवाल, जिला एजुकेशन कंसल्टेंट देवेश कान्त उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा में रामनवमी को लेकर प्रशासन ने सोशल मीडिया और डीजे पर भड़काऊ गाने पर लगाई रोक

जिला आपूर्ति शाखा के एडीएसओ फेलिक्स आनंद कुमार का प्रधान सहायक संतोष सुमन ,ललित सवईया का कार्यक्रम सफल बनाने में काफी सहयोग रहा. प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 700 पीडीएस डीलरो ने विभिन्न डिजिटल सर्विसेस का प्रशिक्षण प्राप्त किये एवं सीएससी केंद्र चलाने के लिए उत्साहित दिखे. एजाज अनवर के द्वारा प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल सर्विस से जुड़कर गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को डिजिटल सेवा के माध्यम से सीएससी से जुड़कर और अपने केंद्र को और लाभान्वित करने कई लाभकारी सुझाव दिए गए.

Related Articles

Back to top button