JharkhandLead NewsRanchi

DIGITAL PANCHAYAT: गांवों में ही मिलेंगी तीन दर्जन जरूरी सेवाएं, पेंशन स्कीम, जाति प्रमाण पत्र सहित 12 सर्विसेज के लिए लगेगा चार्ज

Ranchi : राज्य में डिजिटल पंचायत (DIGITAL PANCHAYAT) योजना के तहत चयनित पंचायतों में करीब तीन दर्जन (34) सेवाएं उपलब्ध होंगी. पंचायत भवनों में स्थापित सीएससी के जरिये मिलनेवाली एक दर्जन सुविधाओं के लिए 30 रुपये चार्ज भी लिया जायेगा. ये रेट जैप आइटी द्वारा तय किया गया है. इस संबंध में पंचायती राज विभाग, झारखंड की ओर से सभी जिलों के डीसी को लेटर भेज कर सूचना जारी कर दी गई है. विभाग के मुताबिक जाति, आवासीय प्रमाण पत्रों, आय, आवासीय प्रमाण पत्र सहित पेंशन सुविधा के लाभ के लिए 30 रुपया तय किया गया है. 12 सेवाओं के अलावा शेष 32 सेवाओं ऑडिट ऑनलाइन, ई- ग्राम स्वराज रिपोर्टिंग, कैरेक्टर सर्टिफिकेट सहित अन्य के लिए कोई शुल्क ग्रामीणों से नहीं लिया जायेगा. विभाग ने इस संबंध में सभी डीसी से कहा है कि वे इसके लिए डिजिटल पंचायत में सभी संबंधितों को जरूरी दिशा निदेश निर्गत कर दें.

बायोमेट्रिक अटेंडेंस जरूरी

डिजिटल पंचायत स्कीम के जरिये सरकारी योजनाओं का जमीनी तौर पर उतारे जाने में पंचायत सचिव की महत्वपूर्ण भूमिका है. ऐसे में विभाग ने सचिवों को निर्धारित कार्यों के निर्वहन के लिए अनिवार्य तौर पर पंचायत भवन में बैठने, बायोमेट्रिक अटेंडेंस करने का आदेश पूर्व में जारी कर दिया है. इसके आधार पर माना जा रहा है कि डिजिटल पंचायत प्रोग्राम से विभिन्न सेवाओं को ग्रामीण अपने गांवों में ही हासिल कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें –  पंचायत सचिवों के लिए पंचायत भवन में बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य

Related Articles

Back to top button