
Giridih: गिरिडीह के धनवार में बुधवार को धनवार जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई. बैठक में पूर्व मुखिया रोबिन साव, जिला परिषद प्रतिनिधि सुबोध राय भी शामिल हुए. जबकि बैठक में धनवार को जिला बनाने की मांग एक बार फिर तेज हुई. और मौजूद लोगों ने कहा की आजादी के बाद से धनवार को जिला बनाने की मांग हो रही है. क्योंकि इसे जिला बनाने के लिए जितना अहर्ता होना चाहिए, वो पूरा हो रहा है. विकाश समेत अन्य जीतने भी जरूरी विषय है. वो धनवार को जिला बनाने के लिए पूरा हो रहा है. इसके बाद भी धनवार के जिला बनाने को लेकर किसी सरकार द्वारा गंभीरता नहीं दिखाया गया. जबकि प्रशासनिक उदासीनता भी इस मुद्दे पर बरती गई. तो स्थानीय जनप्रतिनिधि भी लापरवाही बरते है. बैठक में जल्द सर्वदलीय बैठक कर सभी मिलकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. और आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक धनवार को जिला नहीं बनाया जाता है. मौके पर अभिमन्यु प्रसाद शर्मा, अनिल कुमार राय, विनोद कुमार शर्मा, मनोज कुमार, विशेश्वर राणा, प्रमोद कुमार राय, महेश कुमार राय, प्रदीप कुमार सिंह, रामदेव सिंह ,सचिन कुमार, नागेश्वर राय, रतन कुमार,अमित कुमार आदि दर्जनों लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में शिवम स्टील समूह के आधा दर्जन ठिकानों पर जीएसटी टीम की रेड




