DeogharJharkhand

देवघर: उपायुक्त के निर्देश पर महज एक घंटे में स्वीकृत हुआ पेंशन

Deoghar: जिले के सोनारायठढ़ी प्रखंड के दमाकुंडा गांव के 15 वर्षीय सौरभ राय जन्म से ही मुंह से निःशक्त है.उसके पिता अशोक राय मजदूर है. अशोक राय ने प्रखंड कार्यालय में पेंशन के लिए आवेदन दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी. इस बीच एक सामाजिक कार्यकर्ता शेखर सुमन ने इसको लेकर देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को सूचना दी. उपायुक्त ने मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए पेंशन शुरू कराने का निर्देश दिया. मामले की सूचना पर सोनारायठाढ़ी पंचायत के पंचायत सचिव ने शुभम राय के आवास पर जाकर पेंशन स्वीकृति की सूचना दी. उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे में शुभम की पेंशन योजना को स्वीकृति प्रदान करते हुए पेंशन चालू करवाई. उपायुक्त की इस कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा हो रही है. वहीं पेंशन स्वीकृति पर सौरभ के पिता ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री का आभार जताया.

इसे भी पढ़ें: Saraikela : गम्हरिया में 24 घंटे के भीतर ट्रेन से कटकर दो की मौत, एक युवक सरायकेला का, दूसरे की अब तक पहचान नहीं

Related Articles

Back to top button