Uncategorized

अच्छी खबर: मानसून लौट आया!

नई दिल्लीा: देश को कम मानसून की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। ऐसा होने पर मध्य भारत, बिहार, बंगाल, झारखंड के ऊपर से सूखे का दबाव खत्म हो जाएगा और इन इलाकों में जमकर बारिश होगी।

मौसम विभाग ने मानसून शुरू होने से पहले यह आशंका जताई थी कि इस बार मानसून सामान्य से कम रहेगा। ऐसे में मानसून के आने से सूखे का डर निश्चित रूप से कम होगा। इसी तरह बारिश होती रही तो इस बार मानसून की कमी 20 फीसदी के आसपास रह जाएगी। इससे थोड़ी कमी तो होगी लेकिन सूखा नहीं पड़ेगा।

कुछ क्षेत्रों में जहां बारिश से खुशियां आईं हैं, वहीं कुछ इलाकों में बारिश से दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों के लिए मौसम राहत लेकर नहीं आएगा। यहां बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है।

बहरहाल, जिन राज्यों के किसानों और आम लोगों को बारिश का इंतजार था। अब उन्हें सूखे से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आने वाले दिनों में बारिश जमकर हो सकती है।

कम मानसून की आशंका के बाद मोदी से उनकी तैयारियों के बारे में पूछा जाने लगा था। लेकिन मोदी मानसून को लेकर शुरू से ही आशावादी थे। उन्होंने कहा था, जैसे देश के राजनीतिक आकाश से भ्रष्टाचार के ताप का सूरज हटा है, वैसे ही भौगोलिक आकाश पर उम्मीदों के बादल आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button