JharkhandMain Slider

सोनुवा में पत्थलगड़ी समर्थक और विरोधियों के बीच हिंसक झड़प,  सात के मरने की खबर, दो लापता

Chaibasa :  जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र के बुरुगुलीकेरा में रविवार देर रात पत्थलगड़ी समर्थक और विरोधियों के बीच हुई हिंसक झड़प में गुलीकेरा ग्राम पंचायत के उपमुखिया समेत सात ग्रामीणों की हत्या कर दिये जाने की ख़बर है. और दो ग्रामीण लापता बताये जा रहे हैं. घटना गुलीकेरा ग्राम पंचायत के बुरुगुलीकेरा गांव की है. सूचना है कि हत्या करने के बाद सभी लोगों के शव गांव के पास स्थित जंगल में फेंक दिये गये हैं.

पत्थलगड़ी समर्थक और विरोधियों के बीच हुई हिंसक झड़प में कितने लोगों की मौत हुई है और कितने लोग घायल हुए हैं अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और  ना ही जिले के एसपी और पुलिस मुख्यालय के कोई अधिकारी से संपर्क हो पा रहा है.

इसे भी पढ़ें : #ChampionOfChangeAward-2019 से सम्मानित किये गये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

17 जनवरी से ही हुई थी घटना की शुरुआत

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनुवा थाना क्षेत्र के बुरुगुलीकेरा गांव में पत्थलगड़ी समर्थकों के द्वारा गांव में घूम घूम कर कुछ दस्तावेज मांग कर जमा करने का काम पिछले 10-12 दिनों से चल रहा था.इसी दौरान बीते 17 जनवरी को पत्थलगड़ी विरोधियों का पत्थलगड़ी समर्थकों के साथ मारपीट की घटना हुई थी.

इस घटना में कई पत्थलगड़ी समर्थकों को चोटें आयी थी. बताया जा रहा है कि रविवार को पत्थलगड़ी समर्थक और पत्थलगड़ी विरोधियों के बीच फिर से हिंसक झड़प हुई जिनमें पत्थलगड़ी समर्थकों के द्वारा पत्थलगड़ी विरोधी 7 लोगों की हत्या कर दी गयी.

पत्थलगढ़ी समर्थकों ने रविवार को गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की थी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पत्थलगढ़ी समर्थकों द्वारा रविवार को गाँव में ग्रामीणों के साथ बैठक की गयी थी. इस दौरान पत्थलगढ़ी समर्थक पत्थलगढ़ी का विरोध करनेवाले उपमुखिया जेम्स बूढ़ और अन्य छह लोगों को पीटने लगे.जिसके बाद उनके परिजन डरकर वहां से भाग गये. इस क्रम में पत्थलगढ़ी समर्थक उपमुखिया जेम्स बूढ़ और अन्य छह लोगों को उठाकर जंगल की ओर ले गये.

रविवार को उनके घर वापस नहीं लौटने पर सोमवार को उपमुखिया जेम्स बूढ़ और अन्य छह लोगों के परिजन गुदड़ी थाना पहुंचे. उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मामले की छानबीन में लगी ही थी कि मंगलवार दोपहर को पुलिस को उपमुखिया जेम्स बूढ़ और अन्य छह लोगों की हत्या कर उनके शव जंगल में फेंके जाने की सूचना मिली.

इसे भी पढ़ें :  जलेश्वर महतो ने दी बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो की जीत को चुनौती, हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका

अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से देर से मिली पुलिस को जानकारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनुवा थाना क्षेत्र के बुरुगुलीकेरा में उपमुखिया समेत सात ग्रामीणों की हत्या रविवार देर रात पत्थलगड़ी समर्थकों के द्वारा कर दी गयी थी जिसके बाद सभी के शव को पास के जंगल में फेंक दिया गया.अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से पुलिस को घटना की जानकारी काफी लेट से हुई.

शवों की नहीं हो सकी है बरामदगी

जानकारी के अनुसार जहां सभी 7 व्यक्तियों की हत्या करके उनके शवों को फेंका गया है. खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर पुलिस नहीं पहुंची है. बताया जा रहा है कि सभी लोगों की हत्या अगर पहाड़ी क्षेत्र में हुई होगी तो पुलिस सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर सभी शवों को बरामद कर लेगी.

इस इलाके में नक्सली कहीं लैंडमाइंस विस्फोट ना कर दे इसे देखते हुए पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है. पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही स्थिति क्या है. इन सवालों का सही जवाब मिल पायेगा.

इसे भी पढ़ें : जेवीएम के बीजेपी में विलय का रोड़ा बन रहे प्रदीप यादव भी हो सकते हैं पार्टी से बेदखल!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button