
- सीएम ने कहा-अवार्ड राज्य की जनता और गुरुजी को समर्पित करता हूं
New Delhi/Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड के बरहेट और दुमका विधानसभा क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि के रूप बेहतर और अनुकरणीय कार्य करने के लिए “चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड- 2019” से सम्मानित किया गया.
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने हेमंत सोरेन को पूर्व राष्ट्रपति के आवास पर आयोजित समारोह में यह सम्मान दिया.
इसे भी पढ़ें : आरोप : एस्सेल इंफ्रा के कर्मचारियों को #RMC में मर्ज कराने के लिए अधिकारियों ने ली रिश्वत
जिस लक्ष्य के लिए चुना गया हूं उसे साधने की कोशिश होगी : सीएम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अवॉर्ड को राज्य की जनता और गुरुजी को समर्पित किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस लक्ष्य के लिए राज्य की जनता ने मुझे चुना है, मैं उस लक्ष्य को साधने के भरपूर प्रयास करूंगा.
इसे भी पढ़ें : बिजली संकट : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को क्यों कहना पड़ा- असुविधा के लिए क्षमा मांगता हूं




