
Koderma: जिले के डोमचांच थाना अंतर्गत गुहदर के समीप बंद पड़े खदान में एक युवक के नहाने के दौरान में डूब जाने की खबर है. युवक का नाम रविंद्र कुमार मेहता पिता बाबूलाल मेहता ढाब रोड निवासी बताया जा रहा है जो डोमचांच नगर पंचायत मे सफाई गाड़ी का ड्राइवर था. युवक को अभी तक खदान से निकाला नहीं जा सका है. मौके पर डोमचांच थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खां दल बल लेकर घटना स्थल पर पहुंच कर युवक की तलाश की जा रही है.

परिजनों का कहना है कि उनके साथ बुधवार को लगभग एक बजे दिन में बिरेंदर कुमार मेहता पिता पिता लक्ष्मण मेहता, दूसरा सिंटू मेहता पिता परमेश्वर मेहता बंद पड़े खदान के समीप एक रूम में साथ में खाना खाया. उसके बाद खदान नहाने चला गया. देखा कि नहाने के बाद युवक जैसे डूबा पुनः वापस नहीं आया तो दूसरे साइड की ओर नहा रही महिलाएं हल्ला करने लगी. हल्ला सुन कर भीड़ होने लगा, लोगों ने खदान में काफी खोज बीन की लेकिन उसे नही निकाल पाया. लोगों ने बताया कि खदान फुलवरिया बीघा के अशोक मेहता पिता हीरालाल मेहता बबून मेहता के नाम पर लीज था और बन्द है. थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खां ने गोताखोर बुलाया है. मौके पर एएसआई विनय कुमार, एसआई दिलशाद अली, हवलदार सोहेल आलम, शंभु रजक मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री से मिले केंद्रीय कोयला सचिव अमृतलाल मीणा, खनन की समस्याओं पर हुई चर्चा




