DhanbadJharkhand

धनबाद के लोगों को जाम से मिलेगी मुक्ति, गया पुल के समानांतर अंडरपास बनाने की तैयारी, भारी वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध

Dhanbad : शहर को सड़क जाम से मुक्त कराने एवं गया पुल के समानांतर एक और अंडरपास बनाने के लिए राइट्स की टीम में बुधवार को डीसी संदीप सिंह की मौजूदगी में सर्वे शुरू किया. मौके पर डीसी के अलावे, डीटीओ, रेलवे अधिकारी समेत राइट्स की तमाम टीम मौजूद रही.

बता दें कि अंडरपास बन जाने से शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी. डीसी ने मंगलवार देर शाम को ही धनबाद के नये ट्रैफिक रूट चार्ट को लोगों के समक्ष समर्पित किया.

इसे भी पढ़ें :शेखपुरा में थाना के पास रात भर नाचती रहीं बार-बालाएं, पुलिस बनी मूकदर्शक

ऐसी व्यवस्था की गयी है कि भारी वाहन और यात्री बस शहर की घनी आबादी वाले क्षेत्र में बगैर प्रवेश किए केंदुआ एवं मेमको मोड़ होते हुए बरटांड स्थित बस स्टैंड में प्रवेश करेंगे.

धनबाद रेलवे स्टेशन में अनाधिकृत रूप से चलने वाला बस पड़ाव भी रद्द कर दिया गया है. धनबाद शहर को सबसे अधिक परेशानी अंतर राज्य बसों के धनबाद शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में प्रवेश करने से होती है. सुबह के 9:00 बजे से रात्रि के 9:00 बजे तक इन तमाम बसों का परिचालन धनबाद शहर के अंदर नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें :बिहार की जनता को गुस्से में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दी शुभकामनाएं

Related Articles

Back to top button