DhanbadJharkhand

#Dhanbad : सेल की जीतपुर कोलियरी के स्टोर रूम की खिड़की से घुस कर 18 लाख रुपये के सामान की चोरी

Dhanbad : झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेल की जीतपुर कोलियरी में बुधवार की रात चोरों ने स्टोर रूम की खिड़की से घुस कर करीब 18 लाख के ट्रांसफार्मर का कॉपर और कई सामग्री की चोरी कर ली.

स्टोर रूम के पास सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहती है इसके बावजूद चोरों ने घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी सेल के अधिकारियों ने जोड़ापोखर थाने को दी.

सूचना मिलते ही सिंदरी अनुमंडल के एसडीपीओ अजीत कुमार सिन्हा एवं जोरापोखर थाना प्रभारी सत्यम कुमार अपने दल बल के साथ जीतपुर कोलियरी पहुंचे और स्टोर रूम की जांच पड़ताल की.

इसे भी पढ़ें – समाजसेवी ने ढुल्लू के खिलाफ स्पीकर को सौंपा ज्ञापन, कहा- 84 माह के सजायाफ्ता तो क्यों ना हो विधायिकी रद्द

कई दिनों से चोरी की फिराक में थे चोर

सिन्दरी डीएसपी अजित कुमार सिन्हा की मानें तो इस घटना को अंजाम देने के लिए चोरों द्वारा काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा था और बीती रात चोरों ने इस घटना को अंजाम दे दिया.

डीएसपी ने बताया कि चोरों ने लगभग 2000 हजार किलो कॉपर वायर की चोरी की है. फिलहाल सुरक्षा में तैनात कर्मियों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही इस मामले का उद्भेदन कर दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – #Economy : भाजपा ने भी अर्थव्यवस्था पर मंथन किया,  निर्मला सीतारमण ने भाजपा नेताओं से बजट पर चर्चा की

सेल अधिकारियों पर लगा मिली-भगत का आरोप

वहीं इस मामले को लेकर पार्षद जय कुमार ने बताया कि सेल के अधिकारियों की मिली-भगत से ये लाखों की चोरी हुई है. साथ ही जय कुमार ने कहा कि जीतपुर सेल के कैम्पस से गरीबों को न तो एक छटाक कोयला लाने दिया जाता है और न ही किसी गरीब की मृत्यु होने पर लकड़ी ही दी जाती है. फिर कैसे लाखों का कॉपर वायर कैम्पस से निकल गया.

इसे भी पढ़ें – #West_Bengal_Assembly में माकपा-कांग्रेस के सदस्यों का हंगामा, ममता नाराज, सोनिया की बैठक से दूर रहेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button