
Dhanbad: सिंदरी के कांडरा बाजार स्थित शुभयात्रा मोटर्स शोरूम का एसबेस्टस तोड़कर नगद सहित लैपटॉप, मोबिल व पार्ट्स की चोरी कर ली गई. हालांकि, चोर घर में छीपा हुआ था और पकड़ा गया. पकड़े गए चोर को गोशाला ओपी पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस कार्रवाई में जुटी है.
शुभयात्रा शोरूम के मालिक विपिन कुमार ने बताया कि सोमवार की रात नौ बजे शोरूम बंद कर घर चले गए. रात 11 बजे सोकर उठे, तो देखा कि सीसीटीवी कैमरा बंद है. चोरी होने की आशंका होने को लेकर शोरूम का शटर खोला, तो देखा कि छत का एसबेस्टस टूटा है. तब मैंने अपने परिजनों को जगाया. और शोरूम के कमरे में नजर घुमाया तो एक कमरे में एक चोर दुबककर छिपा हुआ मिला. चोर को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सूरज सहिस बताया. वह गोशाला के नूतनडीह बस्ती का रहने वाला है. सूरज सहिस को गोशाला ओपी के हवाले किया गया.
विपिन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सूरज सहिस को जेल भेज दिया. पुलिस ने सूरज के घर से शोरूम से चोरी गया लैपटॉप बरामद किया, जिसकी शिनाख्त शोरूम के मालिक विपिन कुमार ने की है.
इसे भी पढ़ें: धनबाद : भू-धंसान की चपेट में आया बागडिगी कोलियरी कार्यालय, घटना के बाद से हड़कंप




