
Koderma: शुक्रवार को कमल किशोर सोन, संयुक्त सचिव, मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एण्ड इम्पलॉयमेंट गर्वन्मेंट ऑफ इंडिया का आगमन कोडरमा जिला में हुआ. संयुक्त सचिव कमल किशोर ने समाहरणालय में स्थापित जल शक्ति केंद्र और प्रखण्ड कार्यालय चन्दवारा में स्थापित जल शक्ति केन्द्र का उद्घाटन किया. उसके बाद प्रखण्ड कार्यालय चन्दवारा के समीप आजाद सरोवर का जायजा लिया. उपायुक्त ने बताया कि अमृत सरोवर के तहत इस जलाशय को विकसित किया जा रहा है जिसमें पर्यटन, बच्चों का पार्क, जल संरक्षण, मछली पालन, बागवानी को विकसित किया जायेगा. इसके साथ ही संयुक्त सचिव ने अमृत सरोवर के तहत जलाशय के कार्योंं को सराहा और अपनी संतुष्टी जाहिर की.
इसे भी पढ़ें: देवघर: श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर VIP, VVIP दर्शन पर पूर्ण रूप से रहेगी रोक
इसके बाद संयुक्त सचिव ने परिसदन कोडरमा के समीप स्थित परिसदन सरोवर का भी जायजा लिया. उपायुक्त ने बताया कि इसमें भी पर्यटन, बच्चों का पार्क, जल संरक्षण, मछली पालन, बागवानी, जंगली जानवरों को पीने का पानी की व्यवस्था के साथ विकसित किया जायेगा. संयुक्त सचिव ने अमृत सरोवर के तहत किये जा रहे कार्यों पर अपनी संतुष्टि जाहिर की. मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी व अन्य मौजूद रहे.




