ChaibasaJamshedpurJharkhand

Chakradharpur : अग्निपथ योजना के वि‍रोध में चक्रधरपुर में बैठक, उठायी गयी ये मांग

Chakradharpur:  अग्निपथ योजना तत्काल प्रभाव से लागू करने के कारण सैनिक भर्ती का मौजूदा ढांचा अस्तित्व में नहीं रहेगा जिससे वैसे अभ्यर्थी जो 2021 में शारीरिक और चिकित्सा जांच प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं उनकी लिखित परीक्षा नहीं ली जा सकेगी. टीओडी लागू होने के बाद युवाओं की आर्मी परीक्षा रद्द कर दी गई है. प्रभावित युवाओं ने रविवार को अग्निपथ योजना के खिलाफ चक्रधरपुर स्थित मानकी मुंडा सभागार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया. अभ्यर्थियों का मानना है कि केंद्र सरकार की इस योजना के चलते सेना में स्थाई भर्ती की जगह संविदा के तौर पर भर्ती होगी. इस योजना से ना सिर्फ युवाओं को नुकसान होगा बल्कि सेना की गोपनीयता एवं विश्वसनीयता भी भंग हो सकती है.

दो वर्ष पूर्व युवाओं ने फिजिकल, मेडिकल टेस्ट पास किया. उनकी परीक्षा होनी थी. सरकार ने अभी तक उस पर रोक लगाई है. अग्नि‍पथ योजना लागू होने के बाद युवाओं की परीक्षा रद्द कर दी गई है. सेना में भर्ती होने के लिए काफी पहले से तैयारी में जुटे युवाओं ने तीन सूत्री मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है. बैठक में मुख्यरूप से सामाजिक कार्यकर्ता बसंत महतो, प्रशिक्षक दयासागर केराई, वासिल हेंब्रोम, आकाश महतो, सुशांत सरकार एवं भारी संख्या में प्रभावित अभ्यर्थी उपस्थित थेबैठक में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता बसंत महतो, प्रशिक्षक दयासागर केराई, वासिल हेंब्रोम, आकाश महतो, सुशांत सरकार एवं भारी संख्या में प्रभावित अभ्यर्थी उपस्थित थे. ये रखी मांग
1. वैसे अभ्यर्थी जो 2021 में शारीरिक और चिकित्सा जांच प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं, पुरानी नियुक्ति प्रक्रिया के तहत उनकी लिखित परीक्षा ली जाये. पुरानी नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा करके उनको सेना में सेवा का अवसर दिया जाये.
2.अग्निपथ योजना को पूर्ण रूप से निरस्त करके सेना भर्ती की पुरानी प्रणाली ही कायम रखा जाये.
3. सभी विभागों में रिक्त पदों पर स्थाई नियुक्ति प्रक्रिया चालू किया जाये.
ये भी पढ़ें- CHAKRADHARPUR : झामुमो में फिर से वापसी कर रही है जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरिन, पार्टी में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी 

Related Articles

Back to top button