DeogharJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

देवघर: श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर VIP, VVIP दर्शन पर पूर्ण रूप से रहेगी रोक

उपायुक्त ने मेले के दौरान बाहर से आने वाले खोवा व अन्य खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी रखने का दिया निर्देश

Deoghar: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आगामी राजकीय श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस दौरान उपायुक्त ने विभागवार मेला क्षेत्र में किये जाने वाले विभिन्न कार्यों की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के आवंटन स्वीकृति से जुड़े कार्यों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया.

3 जुलाई को राजकीय श्रावणी मेले गका होगा उदघाटन

बैठक में उपायुक्त ने बताया कि 03 जुलाई को राजकीय श्रावणी मेला का उद्घाटन होगा. इसके पश्चात 4 जुलाई से 17 जुलाई तक पहले चरण के मेला के बाद 18 जुलाई से 16 अगस्त तक मलमाश के बाद पुनः 17 अगस्त से 31 अगस्त तक दूसरे चरण का श्रावणी मेला की तिथि निर्धारित है. ऐसे में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में की जाने वाली तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष रूप से इंतजाम करने की आवश्यकता है, ताकि बाहर से आने देवतुल्य श्रद्धालु सुलभ व सुरक्षित जलार्पण के साथ एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो.

VIP,VVIP दर्शन पर पूरी तरह से रहेगी रोक

उपायुक्त ने राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर (आउट ऑफ टर्न दर्शन) भीआईपी, भीभीआईपी दर्शन पर पूर्ण रूप से बंद रहने की बात कही, ताकि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इसके अलावा उन्होंने मेले के दौरान पेड़ा बनाने हेतु खोवा के साथ अन्य खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी करने के अलावा मिलावट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया. साथ ही बाहर से देवघर आने वाले खोवा पर निगरानी हेतु रेलवे के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को दिया.

उपायुक्त ने सम्पूर्ण मेला क्षेत्र अन्तर्गत आवंटित 21 ओ०पी० क्षेत्र का भ्रमण कर वहाँ मेला के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं यथा पंडाल, पथ निर्माण, पथ प्रकाश, काँवरियों के लिए पेयजल, शौचालय, वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था आदि की अद्यतन स्थिति की जाँच करने पश्चात की जाने वाली तैयारियां पर चर्चा करते वस्तुस्थिति से अवगत हुए. उपायुक्त ने आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2023 हेतु विधि व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं अपराध नियंत्रण के साथ साथ यातायात की सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को सीसीटीवी से कनेक्टेड करने की बात कही, ताकि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सभी ओपी की गतिविधियों एक दूसरे से जुड़ी रहे.

बैठक के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने एक-एक कर विभिन्न विभागों द्वारा दुम्मा से खिजुरिया रूटलाईन, बीएन झा पथ मोड़ शिवगंगा घाट, बाबा मंदिर से फुट ओवरब्रिज तक, क्यू कॉम्प्लेक्स, तिवारी चौक से बीएड कॉलेज व बरमसिया चौक, नंदन पहाड़ से सिंघवा कालीबाड़ी मोड़ तक, शिल्पग्राम मोड़ से सर्किल से नंदन पहाड़ वाटर फिल्टर पॉइंट, सिंघवा से कुमैठा क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया. बैठक में एसपी सुभाष चन्द्र जाट, डीएफओ राजकुमार साह, डीडीसी डॉ0 कुमार ताराचन्द, नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल, अपर समाहर्त्ता, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी समेत जिलास्तरीय सभी विभागों के अधिकारी व कार्यपालक अभियंता मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button