
Koderma/Gaya: पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल के पहाड़पुर स्टेशन के पास ट्रेन पटरी से उतर गई. कोचिंग स्पेशल एमटी ट्रेन कोडरमा से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो आ रही थी इसी बीच पहाड़पुर स्टेशन के पास हादसा हो गया. सोमवार अहले सुबह डाउन लाइन में खाली ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर गाए. इसके बाद पीछे आ रही नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली सियालहद राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें जहां की जहां खड़ी हो गईं. अब भी ट्रेन परिचालन बाधित है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड के राज्यपाल ने लौटायी सरकार की फाइल, पूछा- टीएसी की नियमावली बनाने में क्यों नहीं लिया गया परामर्श
हादसे की सूचना के बाद धनबाद रेल मंडल प्रबंधन रेल परिचालन बहाल करने में जुट गया है. दूसरी तरफ कई ट्रेनें प्रभावित हैं. धनबाद के डेहरी ऑन सोन जाने वाली इंटरसिटी गोमो स्टेशन पर काफी देर तक खड़ी रही. एमटी स्पेशल के पटरी से उतरने के कारण दोनों लाइन बाधित हैं.
रेल सूत्रों ने बताया कि पहाड़पुर रेलवे स्टेशन यार्ड में किलोमीटर संख्या 436/15-17 के पास प्वाइंट नंबर 55AE से एम टी कोचिंग रैक का इंजन से छटा कोच संख्या ECoR 164379 व पांचवा कोच ER 102527 का चक्का बेटरी हो गया है. मौके पर आरपीएफ पहाड़पुर एसएस, एसएसई सिग्नल, एसएसई-टीआरडी व अन्य अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं. गोमो से सुबह 05.15 बजे एआरटी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है.
इसे भी पढ़ें : बस में दिल का दौरा पड़ने से जैप जवान की मौत




