
Jamshedpur : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम इकाई की मासिक बैठक भुइयांडीह प्रीतम पार्क स्थित सामुदायिक भवन में हुई. इसमें जिला सैनिक बोर्ड चाईबासा में सैन्य पदाधिकारी के सेवा विस्तार या नए पदाधिकारी के बहाली न होने की वजह से पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को होने वाली समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इसके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने पर सहमति बनी. तय हुआ कि शीघ्र ही संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त को ज्ञापन देकर पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराएगा. सूबेदार मेजर दीपक मालिक ने कहा कि अगर जिला सैनिक बोर्ड के पदाधिकारी की जल्द बहाली नहीं हुई तो हम लोग कानूनी कार्रवाई के लिए भी प्रयास करेंगे. इसके साथ ही 100 फील्ड रेजीमेंट द्वारा कैंटीन के बेहतर ढंग से संचालन करने एवं सामान की उपलब्धता की सदस्यों ने सराहना की. कैंटीन में आए इस सुधार के लिए 100 फील्ड रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मोहित सहाय का आभार व्यक्त किया गया. द्वितीय विश्वयुद्ध की वीर नारी मुना देवी जिनकी समस्या का समाधान करने के लिए विगत 2018 से संगठन के प्रतिनिधि प्रयासरत हैं, इसके फलस्वरूप उन्हें पिछले वर्ष जिला सैनिक बोर्ड आरा बिहार से 18000 रुपये प्राप्त हुआ था. मगर हर महीने की आर्थिक सहयोग राशि अब तक सरकारी दफ्तर के दांवपेच में फंसी है. भविष्य में इस समस्या का अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन के प्रतिनिधियों ने वीर नारी मुना देवी का पूरा खर्चा संगठन से वहन करने का निर्णय लिया. बैठक में दो नए सदस्य के रूप में ऑनरेरी कैप्टन सूरज बेसरा और सिपाही ओम प्रकाश शर्मा शामिल हुए.
इसके साथ ही भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर उन्हें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. संचालन जिला मंत्री दिनेश सिंह एवं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजकिशोर सिंह ने की. प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह ने भी अपनी बातें रखीं. बैठक में कोमल दुबे, अमित कुमार, सतनाम सिंह, विवेक सिंह, लल्लन प्रसाद साह, मनोज ठाकुर, कान्तेश सिंह, संजीव कुमार वर्मा, जितेंद्र प्रसाद कर्ण, आशुतोष राय, कन्हैया कुमार, महेश कुमार, गणेश राव, ज्योतिर्मय शॉ, जावेद हुसैन, कौशल शर्मा, अभय सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, एके सिंह, आरएन मिश्रा, हंसराज सिंह, अनुज सिंह, कामबाबू, अजय सिंह, पंकज कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, सुनील कुमार मिश्रा, अनिल राय सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन पूर्व संगठन मंत्री राजीव रंजन ने किया.
इसे भी पढ़ें – बस में दिल का दौरा पड़ने से जैप जवान की मौत




