DhanbadJharkhand

धनबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 85 किलो गांजे के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

Dhanbad: धनबाद के सरायढेला थाना अंतर्गत गोल बिल्डिंग के पास औचक चेकिंग लगा कर एक सेंट्रो कार (संख्या जे एच 05S 2867) से लगभग 85 किलो गांजा, तीन मोबाइल, उड़ीसा नम्बर का एक स्टिकर सहित पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में सोनू कुमार सिंह, सरायकेला-खरसावां और गिरिडीह निवासी उमाशंकर कुमार दास शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में मलेरिया और डायरिया से होनेवाली मौत हुई कम, इंसेफेलाइटिस के बढ़े मरीज

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गांजे की एक बहुत बड़ी खेप धनबाद आने वाली है. जिसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम बना कर सरायढेला थाना क्षेत्र के गोल बिल्डिंग के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. एक सिल्वर रंग की सेंट्रो कार जो गोबिंदपुर की तरफ से धनबाद की ओर आ रही थी, पुलिस की चेकिंग देख कर सेंट्रो कार चला रहे व्यक्ति भागने लगा, कार को भागता देख पहले से तैनात पुलिस के जवानों ने कार रोक लिया.

इसे भी पढ़ें- भूख से हुई मौत को रफा-दफा करने में लगी है रघुवर सरकार : सुप्रियो भट्टाचार्य

चेकिंग के दौरान वाहन से 85 किलो गांजा बरामद हुआ. जिसके बाद पुलिस दो गांजा तस्कर सहित गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर थाना चली गयी.

फिलहाल पकड़े गये व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें – लचर सफाई व्यवस्था : नगर विकास विभाग और निगम में तालमेल का अभाव, गंदगी के बीच रहने को विवश रांचीवासी

Related Articles

Back to top button