
Dhanbad : एक तरफ देश भर में OMICRON को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट मूड में आ रही हैं. वहीं धनबाद कोयलांचल में कोरोना संक्रमितों की संख्या में उछाल आया है. मंगलवार को जिला के अलग-अलग क्षेत्रों से 20 पॉजीटिव केस मिले हैं. जिसे चिंताजनक कहा जा सकता है. दो मरीजों की हालत खराब है. उनको आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. उनकी निगरानी चिकित्सक कर रहे हैं. इनमें से दो मरीज देवघर व एक बिहार का है. वे किसी काम से धनबाद आए थे. केंदुआ में तीन, जगजीवन नगर में दो, झरिया में दो मरीज मिले हैं. आंबेडकर नगर, एसएनएमएमसीएच, बेकारबांध, भुइफोड़, बांसजोड़ा, भूली, राय चौधरी कंपाउंड झरिया, बरवाअड्डा से एक-एक मरीज मिला है.
इसे भी पढ़ें : कट्टरवाद से उदारता की ओर UAE, पहली बार नॉन मुस्लिम कपल को दिया गया सिविल मैरिज लाइसेंस
कोविड सेंटर प्रभारी डा. यूके ओझा कहते हैं कि स्थिति नाजुक हो सकती है. लोग एहतियात बरतें और कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें. टीका लेने वाले मरीज भी संक्रमित हो रहे हैं, जिस तरह से धनबाद में संक्रमण की दूसरी लहर आई थी, बिल्कुल उसी तरह से तीसरी लहर की आहट हो रही है. आने वाले 15 दिन काफी महत्वपूर्ण है. यूं ही मरीजों की संख्या बढ़ी, तो स्थिति ङ्क्षचताजनक हो सकती है. दूसरी लहर में बेड मिलने में जो परेशानी हो रही थी, तीसरी लहर में भी इसका सामना करना पड़ सकता है. संक्रमित होने वाले मरीजों में अधिकांश ने वैक्सीन लिया है. बावजूद संक्रमित हो गए. यह चिंताजनक है. दो गंभीर हालत वाले मरीजों में एक किडनी की बीमारी से भी पीड़ित हैं. उन्होंने टीका भी नहीं लगवाया है. सभी मरीजों में आक्सीजन की कमी नहीं दिख रही.





