
Dhanbad : साल 2022 के पहले राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को दोपहर 12 बजे तक 11 हजार 41 मामलों का निपटारा किया गया. जिसमें कुल एक करोड़ 35 लाख तीन हजार 600 रुपये की रिकवरी की गई. मौके पर पांच लोगों के बीच मुआवजा के एक करोड़ 29 लाख रुपये का भुगतान किया गया.
नालसा के निर्देश पर वर्ष 2022 के पहले नेशनल लोक अदालत सुबह 10:30 बजे शुरू हुई जो दोपहर के 3:00 बजे तक चली. नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए सिविल कोर्ट धनबाद में व्यापक इंतजाम किए गए थे. प्राधिकार के चेयरमैन सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा के निर्देश पर विवादों के निस्तारण के लिए 16 बेंच का गठन किया गया था. जिसमें न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता व विभिन्न विभाग, बैंक के अधिकारी शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : UNPAID REVIEW : कश्मीर में गैर मुस्लिमों के नरसंहार की दिल दहला देनेवाली हकीकत को शिद्दत से बयान करती फिल्म

लोक अदालत में दोनों पक्ष जीतते हैं: प्रधान जिला जज
इसके पूर्व सुबह 10:30 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के चेयरमैन सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा, फैमिली जज तौफीकुल हसन, बार अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय, महासचिव जीतेन्द्र कुमार ने नेशनल लोक अदालत का उद्घाटन किया. मौके पर मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह चेयरमैन डालसा राम शर्मा ने कहा कि हमारा संविधान हर लोगों को समाजिक, आर्थिक एवं सस्ता सुलभ न्याय की गारंटी देता है. नेशनल लोक अदालत संविधान के परिकल्पना को पूरी करने के दिशा में एक कदम है.
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत में महीनों कोर्ट का चक्कर लगाने और पैसे की बर्बादी से बचा जा सकता है. इससे लोगों को मानसिक शांति भी मिलती है. इसके साथ ही प्रेम और सौहार्द आपस में फिर से बन जाता है. लोगों मे प्रेम, शांंति, समृद्धि और समरसता बनी रहे, यही इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य है.
उन्होने कहा कि लोक अदालत में किसी पक्ष की हार नहीं होती बल्कि दोनों पक्ष जीतकर जाते हैं. क्योंकि इसमें विवादों का निपटारा पक्षकारों की रजामंदी से किया जाता है. उन्होंने कहा कि 23 नवम्बर 2013 से पूरे देश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन हर तीन माह मे किया जा रहा है.
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम आदमी के हित के लिये लगाये जाते हैं. बिना प्रशासनिक सहयोग के हम समाज तक न्याय नहीं पहुंचा सकते. महासचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि लोक अदालत में विवादों का तत्काल निपटारा होता है, यह एक बहुत सराहनीय कार्य है. एसोसिएशन इस कार्य में हर संभव मदद कर रहा है और आगे भी करेगा. सचिव श्रीमती बारला ने नेशनल लोक अदालत में सफल आयोजन के लिए सभी वादकारी सिविल कोर्ट कर्मचारी धनबाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं और विभिन्न विभाग के अधिकारियों का आभार प्रकट किया.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: माननीयों पर दर्ज मामलों पर सुनवाई पूरी करने के लिए होगा कोषांग का गठन
मौजूद थे न्यायाधिश
न्यायिक पदाधिकारियों में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय तौफीकुल हसन, अपर प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट प्रेमलता त्रिपाठी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार श्रीवास्तव, स्वयंभू, राजीव आनंद ,राजकुमार मिश्रा ,मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुलदीप ,अवर न्यायाधीश, राजीव त्रिपाठी, रेलवे के न्यायिक दंडाधिकारी राकेश रोशन, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्वेता कुमारी ,विशाल माझी , मनोज कुमार इनदरबार ,शिवम चौरसिया,सफदर अली नायर ,संतोषनी मुरमुर ,निर्भय प्रकाश, पूनम कुमारी ,अभिषेक श्रीवास्तव ,स्थाई लोक अदालत के चेयरमैन पियूष कुमार सर्टिफिकेट ऑफिसर फागुनी राम डालसा के पैनल अधिवक्ता अजय कुमार भट्ट, पंचानन सिंह, जया कुमारी, नीरज कुमार, जय राम मिश्रा, सोनिया कुमारी, संजीव कुमार सिंह, शामिल थे. कार्यक्रम के सफल आयोजन में डालसा सहायक, सौरव सरकार, अरुण कुमार, संजय सिन्हा, अनुराग पांडे, अक्षय कुमार, हेमराज चौहान ,चंदन कुमार, राजेश कुमार सिंह डीपेंटी गुप्ता, गीता कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.





