
Dhanbad: वर्षों से पेयजल की सुविधा की आस में घनुडीह ओपी क्षेत्र के लोगों को झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने अपने विधायक मद से लगभग 10 लाख रुपये की लागत से चार पाइपलाइन योजनाओं का उद्घाटन कर पेयजल आपूर्ति बहाल कराया.
वर्षों से पानी के लिए परेशान स्थानीय लोगों ने झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को समस्या से अवगत कराया था. स्थानीय लोगों की समस्या को ध्यान में रख विधायक मद से जलापूर्ति कार्य के लिए नयी पाइप लाइन बिछायी गयी. सोमवार को घनुडीह क्षेत्र के दुर्गापुर कुम्हार पट्टी, पांडेयबेड़ा, दुर्गापुर लाल मैदान व दुर्गापुर न्यू कॉलोनी में विधायक मद से पेयजल नल का उद्घाटन विधायक पूर्णिमा के हाथों हुआ. इसके बाद लाभुक पांच-पांच महिलाओं द्वारा नारियल फोड़ कर अपनी खुशी जतायी गयी. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान इस क्षेत्र में व्याप्त रोड, नाली एवं पेयजल की समस्या की जानकारी मिली थी. इसके निराकरण के लिए लगातार प्रयास किया गया. जन समस्या का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है. उनका प्रयास है कि एक एक कर सारे समस्याओं का स्थाई रूप से समाधान किया जा सके. मौके पर विधायक प्रतिनिधि के डी पांडेय, सूरज सिंह, अरुण सिंह झमाडा पर्यक्षक, पार्षद रूपा देवी, रविंद्र प्रसाद, सिंकु सिंह, राजकुमार ठाकुर, हारेराम सिंह, विकास कुमार यादव, मोनू कुमार, सुनील पासवान, राजेंद्र पंडित, कन्हैया पंडित, विजय पंडित, ललिता देवी, अनिता देवी, गुड़िया देवी, सीमा देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिला पुरुष उपस्थित थे.
इसे भी पढे़ं – पलामू में तीन कोरोना पॉजिटिव, डीएमओ भी संक्रमित, होम आइसोलेशन में भेजे गए



