Crime NewsKoderma

कोडरमा: चचेरे भाई की प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग लड़की ने लगायी फांसी

Koderma: तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो में रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आयी है. यहां चचेरे भाई की प्रताड़ना से तंग आकर एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी.

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग ने यह फैसला तब लिया जब उसके माता-पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे. मृतका की मां की मानें तो उसके चचेरे भाई राहुल कुमार ने कुछ महीने पूर्व उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी और उसकी बेटी को भगाने का भी प्रयास किया था.

उसके बाद दोनों के परिवारों के बीच काफी कहासुनी हुई थी. इधर इस घटना के बाद लड़के के परिजनों ने अपने बेटे को काम करने के उद्देश्य से मुम्बई भेज दिया था. लड़की की मां ने बताया कि छेड़खानी की घटना के बाद से उसकी बेटी मानसिक तनाव में रहती थी.

तिलैया पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं लड़की के आत्महत्या किये जाने की सूचना मिलते ही आरोपी लड़के के घरवाले घर को बंद कर फरार हो गये हैं.

 

Related Articles

Back to top button