JharkhandRanchi

चावल दिवस पर आदेश की अवहेलना करनेवाले पीडीएस डीलरों पर होगी कार्रवाई

Ranchi : रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची ने 15 और 16 फरवरी को आयोजित किये जानेवाले चावल दिवस पर दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 के आवंटित खाद्यान्न का अनिवार्य रूप से वितरण किये जाने का आदेश दिया था. परन्तु रांची जिला अंतर्गत अनुभाजन क्षेत्र में कुल 39 एवं प्रखण्ड क्षेत्र में कुल 295 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा आदेश की अवहेलना करते हुए शून्य प्रतिशत खाद्यान्न वितरण किया गया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग ने कहा है कि भविष्य में ऐसे सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को चिह्नित करते हुए दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी.

आपको बतायें कि विभागीय निदेशानुसार उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा प्रत्येक महीने की 15, 16, 25 और 26वीं तारीख को चावल दिवस का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है. उपायुक्त द्वारा लक्षित जन वितरण प्रणाली के तहत लाभुकों को खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री का वितरण स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सतर्कता समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें –गिरिडीह: कोयला कारोबारी की हत्या मामले में 13 साल बाद कोर्ट ने आरोपी को माना दोषी, मंगलवार को सुनाई जाएगी सजा

Related Articles

Back to top button