Court NewsGiridih

गिरिडीह: कोयला कारोबारी की हत्या मामले में 13 साल बाद कोर्ट ने आरोपी को माना दोषी, मंगलवार को सुनाई जाएगी सजा

Giridih: कोयला कोराबारी बोधी मंडल की हत्या के 13 साल पुराने मामले में गिरिडीह कोर्ट ने एक आरोपी भीम साव को गुरुवार को दोषी करार दिया है। कोर्ट अब मंगलवार को सजा के बिंदुओ पर फेसला सुनाएगा। गुरुवार को कोर्ट ने आरोपी भीम साव को हत्या की दफा 302 के साथ आम्र्स एक्ट की धारा 27 सीएलए और 120बी में दोषी ठहराते हुए मंगलवार को सजा सुनाने की बात कहा। जानकारी के अनुसार गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेलाटांड गांव निवासी और कोयला कारोबारी बोधी मंडल की हत्या 13 साल पहले बदडीहा चाौक पर महेशलुंडी निवासी भीम साव ने गोली मारकर कर दिया था। घटना के वक्त मृतक कोयला कारोबारी बोधी बदडीहा चाौक के कन्हाई विश्वकर्मा के मार्केट में बैठा था। इसी दौरान उस पर आरोपी भीम साव ने ताबड़तोड़ दो रांउड गोली चलाया था। जिसे उसकी मौत मौके पर हो गई थी.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में युवाओं को कंप्यूटर का पूर्ण प्रशिक्षण दे रहा है सलूजा गोल्ड स्कूल और एकल ग्रामोथान केन्द्र का चलंत लैब

घटना के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुटी। जबकि मृतक के बेटे मुरलीधर मंडल ने थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया था। लेकिन 13 साल पहले के इस मामले का खुलासा नहीं हो पाया था कि आरोपी भीम साव ने बोधी मंडल को गोली क्यांे मारा था। जबकि आरोपी भीम साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। लेकिन कुछ सालों बाद वह जमानत पर रिहा हो गया। जबकि कोर्ट के वांरट तीन दिन पहले उसे दुबारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं गुरुवार को इस हत्याकांड मामले में दोषी ठहराया गया.

Related Articles

Back to top button