Dhanbad

धनबाद डीसी आफिस के पास महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, डीएसपी ने कहा-चोरी के आरोप से बचने की कोशिश

Dhanbad: उपायुक्त कार्यालय के पास गुरुवार दोपहर को उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब एक महिला ने खुद पर तेल छिड़क कर आत्मदाह करने की कोशिश की. उसने अपने ऊपर किरासन तेल उढेल लिया. माचिस की तीली जलाने ही वाली थी कि वहां तैनात पुलिस के जवानों ने उसे पकड़ लिया. चिरकुंडा तालडांगा की रहनेवाली महिला ने आरोप लगाया कि चार लोग तीन साल से उसके साथ बलात्कार कर रहे हैं. अब वे लोग उनकी सात साल की बेटी से दुष्कर्म करना चाहते हैं. इस बात की शिकायत चिरकुंडा पुलिस के साथ पुलिस के वरीय अधिकारियों से की मगर उसके साथ न्याय नहीं हुआ तो आत्मदाह करने को मजबूर हुई. महिला को वहां से पहले महिला थाना लाया गया फिर धनबाद थाना. धनबाद थाना में डीएसपी मुकेश कुमार ने महिला से बंद कमरे में पूछताछ की.

इसे भी पढ़ें – ईसाई से ज्यादा हिंदू धर्म में हुआ है आदिवासियों का धर्मांतरण

डीएसपी ने की पूछताछ

डीएसपी ने पूछताछ के बाद कहा कि महिला का बेटा साहेबगंज निवासी मो. सिकंदर के साथ फेरी का काम करता था. इसी दौरान उसके बेटे ने सिकंदर का सामान चुरा लिया. मामले में महिला, उसके बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ सिकंदर ने साहेबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद जुलाई 2018 में महिला ने सिकंदर पर साहेबगंज थाना में बलात्कार का मामला दर्ज कराया. पुलिस ने जांच की तो मामला गलत पाया गया. जिस सिकंदर पर रेप करने का आरोप लगाया गया, वह घटना के दिन रांची में था. इसके बाद महिला पर झूठा केस दर्ज कराने का भी आरोप लग गया. इन सबसे बचने के लिए और खुद को चर्चा में लाने के लिए महिला ने आत्मदाह का स्वांग रचा. पुलिस मामले में उचित कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें – सखी सहेली समूह कर रहा ग्रामीण महिलाओं को जागरूक

Related Articles

Back to top button