DhanbadJharkhand

धनबाद : झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के बॉडीगार्ड ने ग्रामीण को पीटा

Dhanbad : झरिया के पाथरडीह स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान जमकर बवाल हुआ. आरोप है कि झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के अंगरक्षक ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद स्थानीय लोग भड़क गये और माहौल बिगड़ गया. इसके बाद गुस्साए लोगों ने विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के विरोध में नारेबाजी की. इसके बाद स्थानीय लोग विरोध में धरना पर बैठ गये हैं. इसे लेकर कार्यक्रम में कुछ देर के लिए तनाव उत्पन्न हो गया.

इसे भी पढ़ें:मानव तस्कर पन्ना लाल को ईडी ने लिया 5 दिनों की हिरासत में, होगी पूछताछ

यह है पूरा मामला

शुक्रवार, 10 दिसंबर को झरिया अंचल के पाथरडीह सुतुकडीह स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में प्रोग्राम आयोजित किया गया था. इसमें मुख्य रूप से झरिया सीओ प्रमेश कुशवाहा और विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह उपस्थिति थे.

कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की काफी भीड़ लग गई, सभी फरियादी अपनी-अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे. इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष साधन महतो अपने ग्रामीणों के साथ समस्या को लेकर पत्र देने आये.

इसे भी पढ़ें:जयपुर रैली के लिए आलमगीर, पत्रलेख समेत कई कांग्रेसी रवाना, 12 को है रैली

तभी झरिया विधायक के सरकारी बॉडीगार्ड ने उसकी पिटाई कर दी. पिटाई के बाद साधन महतो और स्थानीय महिलाएं आक्रोशित हो गईं और धरना पर बैठ गये.

उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षद सुमित सुपकार के कहने पर हमें सीओ के पास जाने से रोका गया और झरिया विधायक के सरकारी बॉडीगार्ड के द्वारा उन्हें और महिलाओं को पीटा गया.

झरिया अंचल CO प्रमेश कुशवाहा का कहना है कि दो पक्षों में विवाद होने की जानकारी मिली है. बॉडीगार्ड की ओर से लोगों की पिटाई का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है. लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी

इसे भी पढ़ें:दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से नाम वापस ले सकते हैं विराट कोहली

Related Articles

Back to top button