
Naveen Sharma
Ranchi : किसी भी महान व्यक्ति की संतान होने को आमतौर पर खुशकिस्मती ही कहा जाएगा. इसके कई लाभ तो हैं ही जैसे उनके जेनेटिक गुण सहज रूप में मिल जाते हैं. उनके साथ रहते हुए भी बच्चे बहुत सी बातें सरलता से सीख जाते हैं या कहें उनके जीवन को करीब से देख कर प्रेरित होते हैं. इनके बच्चों को दुनिया भर में पहचान भी सहज रूप से शुरू से ही मिल जाती है.
इसके साथ ही अगर जिस क्षेत्र में महान पिता या मां है तो उसमें करियर शुरू करने में बहुत आसानी होती है लेकिन इन सारे फायदों के साथ ही सबसे बड़ी चुनौती ये होती है की लोग इन महान लोगों की संतानों से भी उतना या उनसे अधिक महान होने की उम्मीद पाल लेते हैं. इससे पार पाना इन संतानों के लिए बहुत बड़ी चुनौती होती है. ज्यादातर मामलों में ये संतानें असफल होती नजर आतीं हैं खासकर तब जब वो अपने अभिभावकों वाला ही क्षेत्र अपनातीं हैं.
इसे भी पढ़ें – लालू प्रसाद से जुड़े जेल मैन्युअल मामले में रिम्स ने नहीं पेश की रिपोर्ट, हाईकोर्ट ने जतायी नाराजगी
अमिताभ के पिता हरिवंशराय बच्चन थे प्रसिद्ध कवि

आज अभिषेक बच्चन का जन्मदिन है तो आज बच्चन परिवार की ही बात करते हैं. जो चुनौती अभिषेक बच्चन के सामने थी, ठीक वही चुनौती बिग बी अमिताभ बच्चन के सामने भी थी. अमिताभ के पिता हरिवंशराय बच्चन प्रसिद्ध कवि थे और अपने जमाने में उनकी लोकप्रियता बहुत अधिक थी. उन्होंने मधुशाला सहित कई काव्य पुस्तकें लिखीं.
चार खंडों की उनकी आत्मकथा पढ़ कर आप जान सकते हैं कि इनको ये सफलता हासिल करने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ा. अमिताभ बच्चन ने एक महान कवि के बेटे होने की चुनौती स्वीकार की. साहित्य के क्षेत्र में तो नहीं लेकिन अभिनय के क्षेत्र में इतना जबरदस्त काम किया कि वे कई दशकों तक लोकप्रियता और सफलता के शिखर पर रहे. आज भी वो अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – नये मॉडल व वीमेंस कॉलेज में शिक्षकों की होगी नियुक्ति, जल्द जारी होगा विज्ञापन
रिफ्यूजी फिल्म से यूं शुरू हुआ करियर
अभिषेक बच्चन को अमिताभ बच्चन का पुत्र होने का एक लाभ तो ये मिला की उन्हें फिल्मों में ब्रेक मिलने में कोई परेशानी नहीं हुई. जेपी दत्ता जैसे नामी निर्देशक ने उन्हें रिफ्यूजी फिल्म में लांच किया. इसमें अभिषेक का अभिनय भी साधरण था और फिल्म भी औसत दर्जे की थी.
युवा फिल्म में अभिषेक कुछ जमे थे. गुरु भी अच्छी फिल्म थी. पा फिल्म में अभिषेक ने अपने पिता अमिताभ बच्चन के डैडी का रोल निभाया था. अभिषेक ने अपना रोल सही ढंग से निभाया था लेकिन सारा क्रेडिट पापा बच्चन ले गए बचाखुचा विद्या बालन ले गईं अभिषेक बेचारे ही रह गए. बंटी और बबली फिल्म भी सफल रही पर अभिषेक को कोई खास लाभ नहीं मिला.
इसे भी पढ़ें :
धूम सीरीज का भी नहीं मिला फायदा
यशराज फिल्मस की धूम सीरीज की तीनों फिल्म हिट रही हैं. इसकी तीनों फिल्मों में हीरो अभिषेक बच्चन ही थे लेकिन किस्मत देखिए धूम 2 का क्रेडिट चोर बने रीतिक रोशन और ऐश्वर्या राय ले गए. धूम 3 का क्रेडिट आमिर खान ले उड़े.
दिल्ली 6 भी नहीं चली
राकेश ओमप्रकाश मेहरा की दिल्ली 6 भी अच्छी फिल्म थी लेकिन वो उतनी सफल नहीं हुई. इसके गीत हालांकि खूब चले थे. हालांकि अभिषेक बच्चन की कई मल्टी स्टारर फिल्में हिट हुई लेकिन इनसे अभिषेक के फिल्मी करियर को बुलंदी नहीं मिलीं. इनकी दर्जनों फिल्में फ्लॉप रहीं फिर भी लगातार काम मिलता रहा. वे 2018 में मनमर्जियां फिल्म में दिखे थे लेकिन उसका भी क्रेडिट विक्की कौशल के हिस्से चला गया.
कुल मिलाकर देखा जाए तो अभिषेक बच्चन को अभिनय के क्षेत्र में एक औसत अभिनेता ही माना जाएगा. एक और बात ऊपर तस्वीर में जो बच्चन परिवार (जया बच्चन और ऐश्वर्या राय) दिखाई दे रहा है उनमें से भी अभिनय की प्रतिभा और फिल्मों की सफलता की तुलना की जाए तो अभिषेक बच्चन सबसे फिसड्डी नजर आते हैं. इसलिए अब वो एक्टिंग छोड़ कर व्यवसाय पर ही अधिक ध्यान दें रहे हैं. वे प्रो कबड्डी लीग की जयपुर की कबड्डी टीम के मालिक तो हैं ही.
इसे भी पढ़ें – रांची के 20 प्राइमरी हेल्थ सेंटरों को किया जायेगा अपग्रेड, सोनाहातू सीएचसी को बनाया जायेगा मॉडल




