GiridihJharkhand

धनबाद एसीबी ने तीन हजार घूस लेते गिरिडीह के जनसेवक को किया गिरफ्तार

Giridih: धनबाद एसीबी की टीम ने शनिवार को गिरिडीह के पीरटांड़ प्रखंड में बड़ी कारवाई की है. और कार्रवाई में पीरटांड़ के जनसेवक मोहम्मद मंसूर को तीन हजार लेते रंगे हाथ दबोचा है. कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय में भी अफरा-तफरी मच गई. और कई कर्मी कार्रवाई के बाद वहां से भाग खड़े हुए. कार्रवाई सुबह करीब 11 बजे हुआ. जब एसीबी की टीम के अधिकारी अपने गाड़ी को प्रखंड कार्यालय से बाहर ही रखें. और एसीबी धनबाद के डीएसपी मुन्नू टुड्डू के नेतृत्व्य में सीधा प्रखंड कार्यालय घुसे.

इस दौरान डीएसपी टुड्डू के नेतृत्व्य में घूसखोर जनसेवक मोहम्मद मंसूर को पीरटांड़ के खुखरा के गांव निवासी जहांगीर से तीन हजार लेते रंगे हाथ दबोचा. इस दौरान टीम में शामिल और अधिकारियों ने घूसखोर जनसेवक मोहम्मद मंसूर का हाथ धुलवाया, जिससे उसके हाथ से रंग छुटने के बाद उसे गिरफ्तार कर धनबाद ले गई. जानकारी के अनुसार जनसेवक मोहम्मद मंसूर द्वारा खुखरा के जहांगीर से उसके गांव के एक कुंए के मरम्मती की योजना का बुक किए MV के आधार पर बिल पास करने के नाम पर तीन हजार का मांग कर रहा था. लिहाजा, इसकी सूचना जहांगीर ने धनबाद एसीबी को दिया.

इसके बाद एसीबी की टीम डीएसपी मुन्नू टुड्डू के नेतृत्व्य में पीरटांड़ प्रखंड कार्यालय पहुंच कर कार्रवाई में जुटी. और जहांगीर से जनसेवक को देने के लिए अपने तीन हजार दिया. इसके बाद जहांगीर ने जब जनसेवक मोहम्मद मंसूर को तीन हजार दिया. तो टीम के जवानों ने उसे घूस लेते रंगेहाथ दबोचा. जानकारी के अनुसार कुंआ मरम्मती का योजना 41 हजार का बताया जा रहा है. और योजना के इसी राशि के आधार पर बिल पास करने के लिए जनसेवक ने तीन हजार का मांग किया था.

Related Articles

Back to top button