JamshedpurJharkhandSaraikela

धालभूमगढ़ : सड़क किनारे पत्थर से टकराईं बारात गाड़ी, एक की मौत, तीन घायल

Dhalbhumgarh : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के सोना खून में सोमवार आधी रात को बारात गाड़ी के सड़क किनारे पत्थर से टकराने से 1 बाराती की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभर रूप से घायल हो गए. सभी को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार गालूडीह थाना क्षेत्र की झाटी झरना पंचायत के भोमराडीह गांव के कुछ लोग अपने रिश्तेदार के घर नरगा गए थे. जहां से सोमवार देर शाम बारात पश्चिम बंगाल के लवबनी जा रही थी. इस दौरान मिनी बस सड़क किनारे पत्थर से जा टकराई और मिनी बस में सवार झाटी झरना पंचायत के भोमराडीह निवासी किरिटी सिंह की घटनास्थल पर हो मौत हो गई. जबकि बलराम सिंह, आकाश सिंह और गुलाब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को घटनास्थल से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां पर चिकित्सकों ने किरिटी सिंह को मृत घोषित कर दिया. जबकि तीनों घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने पर विधायक रामदास सोरेन मंगलवार सुबह 11:00 बजे घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली.

ये भी पढ़ें- धान को राइस मिल भेजने में लैम्प्स ने बरती लापरवाही, अब होगी पैसे की वसूली

Related Articles

Back to top button