
Ranchi : इन दिनों कई छात्रों के मोबाइल में सरकार की तरफ से फ्री लैपटॉप दिये जाने से संबंधित फेक मैसेज पहुंचने के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट हो गयी है. डीजीपी एमवी राव ने ऐसे मैसेज पानेवालों से अपील की है कि वे इस तरह के फर्जी मैसेज के झांसे में न आयें. डीजीपी ने सोशल मीडिया ट्विटर पर यह अपील सभी छात्रों से की है.
इसे भी पढ़ें – हेमंत सरकार का एक सालः नक्सलियों की दहाड़ पर दबिश, या तो मारे गए या सलाखों के पीछे
अपने संदेश में डीजीपी ने कहा है कि कृपया इस तरह के किसी भी संदेश का जवाब न दें. संदेश में यह लिखा जा रहा है कि, “सरकार देश के सभी छात्रों को फ्री में लैपटॉप दे रही है. छात्रों से कहा गया है कि वे Gov- लैपटॉप ऐप पर अपना मोबाइल नंबर रजिस्ट्रर करें.”
डीजीपी ने कहा है कि दरअसल ऐसा कर साइबर अपराधी आपकी निजी जानकारी चुराने की कोशिश कर रहे हैं. झारखंड पुलिस ने भी इस पर अपना काम शुरू कर दिया है. बस आप लोगों से निवेदन है कि अलर्ट रहें और इस तरह के मैसेज का कोई जवाब न दें.
इसे भी पढ़ें – दुमकाः ABVP के नेता ने गर्लफ्रेंड से लाइव चैटिंग के दौरान लगा ली फांसी



