West Bengal

भाजपा नेता #Dilip_Ghosh के साथ मंच साझा करने वाले तृणमूल विधायक को पार्टी ने किया शो काज                  

 Kolkata : भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ मंच साझा करने वाले एगरा से तृणमूल के विधायक समरेश दास को पार्टी ने शनिवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

शुक्रवार को एगरा इलाके में मेले का उद्घाटन हुआ था. मेदिनीपुर के सांसद के तौर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को आमंत्रित किया गया था और स्थानीय विधायक के तौर पर समरेश दास भी समारोह में मौजूद थे. इसके अलावा तृणमूल के कब्जे वाली एगरा नगरपालिका के चेयरमैन शंकर बेरा और एक नंबर ब्लॉक के तृणमूल अध्यक्ष सिद्धेश्वर बेरा को भी आमंत्रित किया गया था.

इसे  भी पढ़ें : हेल्पलाइन में अपना नंबर डाल कर उड़ा लेते थे ग्राहकों का पैसा, पौने आठ लाख रुपये के साथ एक साइबर अपराधी गिरफ्तार

शुक्रवार को हुए इस कार्यक्रम की तस्वीरें वायरल हुई

शुक्रवार को हुए इस कार्यक्रम की तस्वीरें जैसे ही वायरल हुई, कोलकाता में तृणमूल मुख्यालय में हलचल तेज हो गयी. उन सभी नेताओं को कारण बताओ नोटिस देकर जल्द से जल्द जवाब देने को कहा गया है.

जिला तृणमूल अध्यक्ष शिशिर अधिकारी ने नोटिस की पुष्टि करते हुए बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष को हटा दिया गया है और नगर पालिका चेयरमैन से जवाब तलब किया गया है. हालांकि जब तृणमूल विधायक से इस बारे में प्रतिक्रिया के लिए शनिवार को संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यह एक सामाजिक अनुष्ठान था जिसमें स्थानीय विधायक के तौर पर वे शामिल हुए थे.

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अभी तक पार्टी का कोई नोटिस नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि मुझे परवाह नहीं की इसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी. उधर मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अगर तृणमूल नेतृत्व इतना भी सहनशील नहीं है कि सामाजिक कार्यक्रमों में राजनीतिक दूरियों को मिटाकर लोगों के हित में खड़ा हुआ जाये तो यह गलत है. ऐसी राजनीति नहीं होनी चाहिए.  

इसे  भी पढ़ें : #CAA का असर : बांग्लादेशी घुसपैठिये चोरी-छिपे वापस जा रहे हैं,  रात के अंधेरे में  सीमा पार कर रहे हैं 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button