Ranchi

#DGP ने जिले के SSP/SP से पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की वर्तमान पोस्टिंग की मांगी जानकारी

Ranchi: डीजीपी एमवी राव ने सभी जिले के एसएसपी, एसपी, वाहनियों के कमांडेंट को आदेश दिए हैं,कि अपने जिला,इकाई में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी कर्मी और चतुर्थवर्गीय कर्मी की वर्तमान पदस्थापन के संबंध में जानकारी दें.

इसे भी पढ़ेंःबॉलीवुड एक्टर इरफान खान का निधन, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ली अंतिम सांस

डीजीपी के द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि 21 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई बैठक में दिए दिशा-निर्देश को याद करें. जिनमें जिला,इकाई में पदस्थापित सभी पंक्ति के पुलिस पदाधिकारी,कर्मी एवं चतुर्थवर्गीय कर्मियों के वर्तमान पोस्टिंग के संबंध में जानकारी देने का निर्देश दिया गया था. 28 अप्रैल की शाम 5:00 बजे तक उनके वर्तमान पदस्थापन स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया था.

क्या था निर्देश

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में डीजीपी के द्वारा सभी जिले के एसएसपी, एसपी, वाहनियों के कमांडेंट को आदेश दिया गया था कि कोई भी अधिकारी अपने पास दो से अधिक चतुर्थवर्गीय नहीं रखें.

जिनके पास दो से अधिक चतुर्थवर्गीय कर्मचारी हैं उन्हें वापस करने का निर्देश दिया गया था.इसके अलावा निर्देश दिया गया था कि जो अधिकारी जिस जिले में पोस्टेड है उसी जिले के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी को अपने पास रखे.

इसे भी पढ़ेंः#CoronaVirus के कारण देश में एक हजार से ज्यादा मौतें, संक्रमितों का आंकड़ा 31 हजार से अधिक

रिटायर्ड अफसर व सफेदपोशों के खातिरदार वापस लेने का निर्देश

झारखंड के रिटायर्ड अफसरों व सफेदपोशों की खातिरदारी में लगे पुलिसकर्मियों को वापस बुलाया गया है. 7 अप्रैल को डीजी मुख्यालय पीआरके नायडू ने इस संबंध में आदेश जारी किया था. डीजी ने सभी जिलों के साथ-साथ जैप व पुलिस के तमाम वाहनियों को पत्र लिखा था.

इस पत्र में जिक्र था कि पुलिस के सभी चतुर्थवर्गीय कर्मी जो रिटायर्ड अफसरों व बाहरी लोगों के यहां हैं,उन्हें उनकी वाहनी या जिला इकाईयों मे तत्काल वापस कराएं. डीजी मुख्यालय के आदेश के बाद पूर्व मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों, पूर्व डीजीपी व पूर्व मुख्यमंत्रियों व मंत्रियों के यहां पूर्व से तैनात सारे कुक, जलवाहक, नाईयों की सेवाएं वापस हो जाएंगी.

इसे भी पढ़ेंः#Dhanbad: लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुआ दूध का कारोबार, कीमत में आयी भारी गिरावट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button