Corona_UpdatesNational

कोरोना को मात देकर प्लाज्मा डोनेट को तैयार कनिका कपूर, डॉक्टर्स बोले – फिट हैं आप

NW Desk : कोरोना को मात देने के बाद कनिका कपूर स्वस्थ हो गयी हैं. कनिका ने अब इस महामारी से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए अपना प्लाज्मा डोनेट करने का फैसला लिया था. इसके लिए डॉक्टर्स ने लखनऊ के केजीएमयू में कनिका का एंटीजन टेस्ट किया जो नेगेटिव आया. साथ ही किका का ब्लड सैंपल भी जांच में सभी मानकों पर खरा उतरा है. यानि कि डॉक्टर्स की नजर में प्लाज्मा डोनेट करने के लिए कनिका को बिल्कुल फिट हैं.

अब डॉक्टर्स के मुताबिक, जरूरत को देखते हुए कभी भी कनिका का प्लाज्मा लिया जा सकता है. प्लाज्मा डोनेट करने के लिए कनिका को अस्पताल जाना होगा.

बता दें कि  डॉक्टर्स का ऐसा मानना है कि कोरोना सर्वाइवर्स के ब्लड से प्लाज्मा निकालकर यदि कोरोना पॉजिटिव मरीजों को दिया जाये, तो इस महामारी से लड़ने में मरीजों के ठीक होने में मदद मिलती है.

वहीं प्लाज्मा डोनेट करने के लिए कई कोरोना सर्वाइवर्स ने अपनी सहमती दी है. हालांकि इस थेरेपी से किये जा रहे इलाज को स्वास्थ्य मंत्रालय ने फिलहाल एक्सपेरिमेंटल बताया है.

इसे भी पढ़ें – बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का निधन, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ली अंतिम सांस

ठीक होते ही सोशल मीडिया पर दी थी सफाई

कोरोना से लड़कर स्वस्थ होने के बाद कनिका अपने परिवार संग फिलहाल लखनऊ में हैं. स्वस्थ होते ही कनिका ने सोशल मीडिया पर अपनी सफाई दी है. क्योंकि कनिका के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी उसे छुपाने और लापरवाही का आरोप लगा था.

अपनी बचाव में कनिका ने कहा था कि मैं यूके से लेकर मुंबई और लखनऊ तक गयी और वहां जिन भी लोगों से मिली, उनमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं थे. और वे सभी कोरोना नेगेटिव पाये गये थे. कनिका ने बताया कि 10 मार्च को वे यूके से मुंबई आयी थी.

कनिका ने बताया था कि उस दौरान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनकी स्क्रीनिंग की गयी थी. और उस वक्त तो किसी तरह की कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गयी थी कि खुद को क्वारनटीन करना है.

कहा था कि 11 मार्च को वे अपने परिवार के पास लखनऊ आयी थी और उस वक्त एयरपोर्ट पर किसी भी तरह की स्क्रीनिंग नहीं की गयी थी.

फिर 14 और 15 मार्च को अपने दोस्तों के साथ कनिका ने लंच भी लिया था. फिर 17 और 18 मार्च को तबियत कुछ खराब सी लगने लगी तो 19 मार्च तो कोरोना टेस्ट करवाने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी.

इसे भी पढ़ें –#DGP ने जिले के SSP/SP से पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की वर्तमान पोस्टिंग की मांगी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button