JharkhandRanchiTOP SLIDER

डीजीपी नीरज सिन्हा को मिला एक साल का एक्सटेंशन!

राज्य सरकार ने जारी की नयी अधिसूचना

Ranchi : राज्य के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा की पोस्टिंग पर राज्य सरकार ने नयी अधिसूचना जारी की है. अब उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले दो साल तक के लिए प्रभावी रहेगा. बता दें कि नीरज सिन्हा 2022 में रिटायर होनेवाले थे, लेकिन अब वे अपने पद पर 2 साल तक बने रह सकेंगे.

राज्य सरकार द्वारा 13 जुलाई को जारी नयी अधिसूचना में कहा गया है कि 1987 बैच के आइपीएस नीरज सिन्हा को 11 फरवरी 2021 को अगले आदेश तक महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया था.

इसे भी पढ़ें :महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से जुड़ी 4.20 करोड़ की संपत्ति ED ने की जब्त

नयी अधिसूचना के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रकाश सिंह एवं अन्य बनाम भारत सरकार एवं अन्य के मामले में पारित आदेश का अनुपालन करते हुए यूपीएससी द्वारा गठित इंपैनलमेंट समिति द्वारा अनुशंसित पैनल में शामिल नीरज सिन्हा पुलिस महानिदेशक सह महानिरीक्षक के पद पर पदभार ग्रहण करने की तिथि 12 फरवरी 2021 से 2 वर्ष यानी 11 फरवरी 2023 तक अथवा अगले आदेश तक पदस्थापित रहेंगे.

इसे भी पढ़ें :मिशन ओलंपिक के लिए निक्की प्रधान और सलीमा टेटे का सभी जिलों के खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने किया उत्साहवर्धन

Related Articles

Back to top button