JharkhandLead NewsRanchi

सभी जिलों में जन शिकायत कार्यक्रम आयोजित करने का डीजीपी ने दिया निर्देश

Ranchi: झारखंड में मुख्यमंत्री, मंत्री और नेताओं का जनता दरबार कई बार लगा है, लेकिन अब पुलिस भी जनता दरबार लगाने जा रही है. जिसमें आम लोगों की शिकायतों का निष्पादन हो सकेगा और आम लोग सीधे डीएसपी स्तर/ इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी को अपनी शिकायत बता पाएंगे. राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने निर्देश जारी कर दिया है. जिसके तहत सभी जिला में जन शिकायत कार्यक्रम 18 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा. आपको बता दें कि सितंबर महीने में भी जन शिकायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था लेकिन डीजीपी बदले जाने के कारण यह कार्यक्रम रुका हुआ था हालांकि आज डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आदेश जारी कर दिया है.

Related Articles

Back to top button