Court NewsJharkhandRanchi

निलंबित आईएएस छवि रंजन की डिस्चार्ज पिटीशन खारिज

चेशायर होम रोड स्थित 1 एकड़ जमीन घोटाला मामला

Ranchi: बरियातू के चेशायर होम रोड स्थित 1 एकड़  जमीन घोटाला मामले में आरोपी निलंबित आईएएस छवि रंजन की डिस्चार्ज पिटीशन पर पीएमएलए कोर्ट ने फैसला सुनाया है. कोर्ट ने छवि रंजन की डिस्चार्ज पिटीशन खारिज कर दी है. मामले में अब छवि रंजन के  खिलाफ आरोप गठन हो सकता है. इससे पहले इनकी ओर से खुद पर लगे आरोप से मुक्त होने के लिए 19 जुलाई को डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल की गई थी. यहां बता दे कि मामले में प्रेम प्रकाश समेत कई आरोपियों की डिस्चार्ज पिटीशन खारिज हो चुकी है. बरियातू के चेशायर होम रोड स्थित 1 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में छवि रंजन, विष्णु अग्रवाल और  प्रेम प्रकाश समेत 10 को ईडी ने आरोपी बनाया है, इनके खिलाफ ईडी चार्जशीट दाखिल कर चुका है.

इसे भी पढ़ें: लैंड स्कैम केस में छवि रंजन को झटका, नहीं मिली बेल

Related Articles

Back to top button