Ranchi

डीजीएम राजीव रंजन की बर्खास्तगी की मांग, टीटीपीएस अधिकारियों ने दिया धरना

Ranchi: टीटीपीएस के डीजीएम राजीव रंजन की बर्खास्तगी की मांग को लेकर टीटीपीएस के अधिकारियों ने प्रशासनिक भवन के पास विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया. टीटीपीएस जेई सोहन चौधरी की संदेहास्पद मौत को लेकर धरना दिया गया. इससे पहले उन्होंने ललपनिया थाना में मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करायी थी. प्रशासनिक भवन के पास इस धरने में टीटीपीएस के जेई, असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव, एक्जीक्यूटिव रैंक के अधिकारी शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: News Wing Impact : जनसंवाद में आरोपी अफसर पर नहीं दे पाये जवाब PCCF संजय कुमार, सीएम बोले डीएफओ को हटाओ

परेशान चल रहे थे सोहन चौधरी

जेई संतोष चौधरी की मौत पर कई तरह की चर्चाएं की जा रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने फांसी लगा ली, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मौत की वजह मालूम नहीं. जबकि ललपनिया पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पता नहीं चला है. ऐसी आशंका है कि मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है. कुल मिलाकर सोहन चौधरी की मौत संदेहास्‍पद माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि सोहन चौधरी परेशान चल रहे थे. इस बात की शिकायत उन्होंने पुलिस में भी की थी.

इसे भी पढ़ें: बोकारो डीसी के फैसले से सरकार को होता 3.5 करोड़ का नुकसान, जिसे मिली थी कौड़ी के भाव जमीन उसी ने बढ़ायी बोली

मौत से दो दिन पहले संतोष पहुंचे थे थाना

जेई सोहन चौधरी मौत से ठीक दो दिन पहले ललपनिया थाना गये थे. वहां उन्होंने थाना प्रभारी से मुलाकात की थी और अपने सीनियर अधिकारी डीजीएम राजीव रंजन के बारे में कहा था. पुलिस को दिये गये बयान में उन्होंने कहा था कि इससे पहले वे  ई टाइप क्वाटर में रहते थे. उन्हें प्रबंधन की तरफ से डी टाइप क्वाटर मिला. उसके बाद वे डी टाइप क्वाटर में शिफ्ट कर गये.

उनके डी टाइप क्वाटर में शिफ्ट होते ही वहां रहने वाले किसी स्थानीय व्यक्ति ने खाली पड़े ई टाइप क्वाटर पर अपना कब्जा जमा लिया. अब प्रबंधन की तरफ से डीजीएम राजीव रंजन, जेई सोहन चौधरी को क्वाटर खाली करा कर वापस प्रबंधन को सौंपने को कहने लगे. बताया जा रहा है कि मामले को लेकर कई बार डीजीएम और जेई के बीच नोक-झोंक हुई थी.

Related Articles

Back to top button