DhanbadJharkhandTop Story

टीटीपीएस के जेई ने की थी मानसिक प्रताड़ना की शिकायत, दो दिन बाद संदेहास्पद स्थिति में मौत

Gomia/Bokaro: गोमिया प्रखंड में स्थित ललपनिया के टीटीपीएस कॉलोनी में अहले सुबह पौ फटने से पहले ही मातम पसर गया. दरअसल टीटीपीएस में जेई के पद पर काम करने वाले सोहन चौधरी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है. कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने फांसी लगा ली तो कुछ लोगों का कहना है कि मौत की वजह मालूम नहीं. वहीं ललपनिया पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पता नहीं चला है. मौत हार्ट अटैक से हुई है. कुल मिलाकर सोहन चौधरी की मौत को संदेह की नजरों से देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि सोहन चौधरी परेशान चल रहे थे. इस बात की शिकायत उन्होंने पुलिस में भी की थी.

इसे भी पढ़ें – धनबाद डीसी का काम नहीं, चीख रहा है हूटर

मौत से दो दिन पहले पहुंचे थे थाना

जेई सोहन चौधरी मौत से ठीक दो दिन पहले ललपनिया थाना गए थे. वहां उन्होंने थाना प्रभारी से मुलाकात की थी और अपने सीनियर अधिकारी डीजीएम राजीव रंजन के बारे कहा था. पुलिस को दिए गए बयान में उन्होंने कहा था कि इससे पहले वो ई टाइप क्वार्टर में रहते थे. उन्हें प्रबंधन की तरफ से डी टाइप क्वाटर मिल गया. वो डी टाइप क्वाटर में शिफ्ट कर गए. उनके डी टाइप क्वाटर में शिफ्ट होते ही वहां रहने वाले किसी स्थानीय व्यक्ति ने खाली पड़े ई टाइप क्वाटर पर अपना कब्जा जमा लिया. अब प्रबंधन की तरफ से डीजीएम रवि रंजन, जेई सोहन चौधरी को क्वाटर खाली करा कर वापस प्रबंधन को सौंपने को कहने लगे. बताया जा रहा है कि मामले को लेकर कई बार डीजीएम और जेई के बीच नोंक-झोक हुई. सोहन चौधरी डीजीएम रवि रंजन को यह समझाने की कोशिश करते रहे कि स्थानीय व्यक्ति जिसने कब्जा जमाया है, वो उनकी बात नहीं मान रहा है. लेकिन डीजीएम बार-बार सोहन चौधरी को क्वाटर खाली कराने की बात करते रहे. इसी बात से परेशान होकर जेई सोहन चौधरी पुलिस के पास पहुंचे और मदद मांगी थी.

इसे भी पढ़ें – पाकुड़: घूसकांड को लेकर ASI समेत छह पुलिसकर्मी सस्पेंड, वसूली का वीडियो वायरल

मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहाः थाना प्रभारी

न्यूज विंग से बात करते हुए ललपनिया के थाना प्रभारी ने बताया कि जेई सोहन चौधरी की मौत की वजह साफ नहीं है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है. हां वो दो दिन पहले थाने आए थे. उन्होंने क्वाटर खाली कराने संबंधी बात कही थी.

Related Articles

Back to top button